विज्ञापन
This Article is From Mar 03, 2018

दिल्ली : होली पर 1900 से ज्यादा लोग शराब पीकर गाड़ी चलाते हुए पकड़े गए

होली पर्व के दौरान यातायात नियम तोड़ने पर 9300 से ज्यादा लोगों के खिलाफ दिल्ली पुलिस ने की कार्रवाई

दिल्ली : होली पर 1900 से ज्यादा लोग शराब पीकर गाड़ी चलाते हुए पकड़े गए
प्रतीकात्मक फोटो.
  • दिल्ली पुलिस ने होली के दौरान रखी सख्ती नजर
  • राष्ट्रीय राजधानी के दक्षिणी हिस्से में 608 प्रकरण
  • बिना हेलमेट वाले 4,634 लोगों का चालान किया
नई दिल्ली: दिल्ली पुलिस ने शुक्रवार को होली के दिन यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों पर जमकर नकेल कसी और शराब पीकर गाड़ी चलाने वाले 1900 से ज्यादा लोगों पर कार्रवाई की. पुलिस ने कुल 9,300 से ज्यादा लोगों के खिलाफ कार्रवाई की.

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि शराब पीकर गाड़ी चलाने के 1,918 मामलों में से 608 प्रकरण राष्ट्रीय राजधानी के दक्षिणी हिस्से से हैं. उन्होंने बताया कि पुलिस ने बिना हेलमेट के दो पहिया वाहन चलाने वाले 4,634 लोगों का चालान किया, जबकि तीन लोगों को बैठाकर स्कूटर या बाइक चलाने वाले 1,164 लोगों पर कार्रवाई की.

VIDEO : चालक नहीं पी सकते शराब

पुलिस ने कहा कि अन्य नियमों का उल्लंघन करने पर 1,589 लोगों के खिलाफ कार्रवाई की गई.
(इनपुट भाषा से)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Drunk And Drive
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com