विज्ञापन
This Article is From Feb 16, 2021

AAP सरकार के छह साल पूरे होने पर CM केजरीवाल ने दिल्लीवासियों का जताया आभार

14 फरवरी 2015 को अरविंद केजरीवाल ने 70 में से 67 सीटें जीतकर पूर्ण बहुमत की सरकार बनाई थी और शपथ ली थी. इसके बाद बीते साल 16 फरवरी 2020 को 70 में से 62 सीटें जीतकर अरविंद केजरीवाल तीसरी बार दिल्ली के मुख्यमंत्री बने.

AAP सरकार के छह साल पूरे होने पर CM केजरीवाल ने दिल्लीवासियों का जताया आभार
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल. (फाइल फोटो)
नई दिल्ली:

दिल्ली में आम आदमी पार्टी (Aam Aadmi Party) की सरकार के तीसरे कार्यकाल के एक साल पूरा होने पर पार्टी के नेता और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल दिल्लीवासियों का आभार जताया. सीएम केजरीवाल ने कहा, 'एक साल पहले आप सभी ने अपने बेटे को दिल्ली की सेवा करने का एक और मौका दिया. बहुत कठिन साल था, लेकिन हम सब दिल्ली वालों ने मिलकर एक परिवार की तरह काम किया और पूरी दुनिया में दिल्ली का नाम रोशन किया. कोरोना महामारी के बीच दिल्ली के सभी लोगों ने सरकार के साथ मिलकर शानदार काम करके दिखाया है. कोरोना के खिलाफ दिल्ली सरकार के होम आइसोलेशन, प्लाज्मा बैंक और ऑक्सीमीटर जैसे कामों की पूरी दुनिया में चर्चा हो रही है.'

बता दें,14 फरवरी 2015 को अरविंद केजरीवाल ने 70 में से 67 सीटें जीतकर पूर्ण बहुमत की सरकार बनाई थी और शपथ ली थी. इसके बाद बीते साल 16 फरवरी 2020 को 70 में से 62 सीटें जीतकर अरविंद केजरीवाल तीसरी बार दिल्ली के मुख्यमंत्री बने. अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) पहली बार 28 दिसंबर 2013 को दिल्ली के मुख्यमंत्री बने थे लेकिन तब उनकी सरकार पूर्ण बहुमत की नहीं थी और केजरीवाल ने 49 दिन बाद इस्तीफ़ा दे दिया था. 

केजरीवाल सरकार के 6 साल पूरे, दूसरे कार्यकाल के पहले वर्ष में ये रहीं कुछ उपलब्धियां

सीएम केजरीवाल ने कहा, हमने लॉकडाउन में लाखों दिल्ली वासियों को खाना खिलाया, फ्री राशन बांटा, रास्ते में फंसे मजदूरों को उनके घर पहुंचाया. तमाम चुनौतियों के बीच आपकी सरकार ने फ्री बिजली पानी की स्कीम को जारी रखा. इन सब के बीच हमारे सरकारी स्कूलों के बच्चों ने बोर्ड परीक्षा में 98 फ़ीसदी रिजल्ट लाकर दिल्ली के दो करोड़ लोगों का सर गर्व से ऊंचा कर दिया है.

दिल्ली सरकार ने आवासीय, वाणिज्यिक, औद्योगिक और अन्य संपत्तियों के सर्कल दर में 20 प्रतिशत कमी करने का लिया फैसला

प्रदूषण के मामले पर उन्होंने कहा, 'आपकी सरकार ने प्रदूषण से निपटने के लिए किसानों को पराली का समाधान भी दे दिया है. अब दिल्ली के किसानों को पराली जलानी नहीं पड़ती. दिल्ली की तरक्की के इन 6 सालों में गरीब के बच्चों को अच्छी शिक्षा मिलने लगी है. हर बीमार को इलाज मिलने लगा है, 24 घंटे बिजली आने लगी है. यह दो करोड़ दिल्ली वासियों की सरकार है, जो 24 घंटे सातों दिन दिल्लीवासियों की जिंदगी आसान बनाने का काम करती है और यूं ही करती रहेगी. बस आपका साथ और आपका आशीर्वाद चाहिए ताकि इसी तरह काम करते रहें.'

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Arvind Kejriwal, AAP Govt
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com