विज्ञापन
This Article is From Mar 18, 2018

ईवीएम के दुरुपयोग को लेकर कांग्रेस आखिरकार जागी: ‘आप’

‘आप’ के प्रमुख प्रवक्ता ने कहा कि अभी संतोष की बात यह है कि ज्यादा से ज्यादा दल लोकतंत्र की रक्षा में सामने आ रहे हैं.

ईवीएम के दुरुपयोग को लेकर कांग्रेस आखिरकार जागी: ‘आप’
सौरभ भारद्वाज (फाइल फोटो)
नई दिल्ली: आम आदमी पार्टी( आप) के नेता सौरभ भारद्वाज ने शनिवार को कहा कि कांग्रेस ईवीएम के कथित दुरुपयोग को लेकर आखिरकार ‘जाग गई’ जबकि आम आदमी पार्टी ने एक साल पहले ही भारत के संसदीय लोकतंत्र में इलेक्ट्रोनिक वोटिंग मशीन से मतदान कराने को लेकर होने वाले खतरे से अवगत करा दिया था. भारद्वाज का बयान ऐसे समय में आया जब कुछ ही घंटे पहले कांग्रेस ने शनिवार को अपने 48 वें महाधिवेशन में एक प्रस्ताव पारित कर चुनाव आयोग( ईसी) से ईवीएम के बजाय फिर से मत- पत्रों से चुनाव कराने का आग्रह किया है.

यह भी पढ़ें : चुनाव के बाद बूथ के आधार पर गिनती क्यों? SC ने केन्‍द्र से मांगा जवाब

‘आप’ के प्रमुख प्रवक्ता ने कहा कि अभी संतोष की बात यह है कि ज्यादा से ज्यादा दल लोकतंत्र की रक्षा में सामने आ रहे हैं. पार्टी ने एक बयान में कहा, ‘आप की मांग है कि ईसीआई को अब जल्द इस मुद्दे पर सर्वदलीय बैठक बुलानी चाहिए.’

VIDEO : कांग्रेस ने साधा EVM पर निशाना​

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com