विज्ञापन
This Article is From Jan 11, 2017

दिल्ली में शीतलहर का कहर बढ़ा, 4.0 डिग्री दर्ज किया गया तापमान

दिल्ली में शीतलहर का कहर बढ़ा, 4.0 डिग्री दर्ज किया गया तापमान
दिल्ली में शीतलहर से लोगों का बुरा हाल है...
नई दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी में शीतलहर का कहर जारी है, जिसके चलते बुधवार सुबह ठिठुरन महसूस की गई. यहां का न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री कम 4.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. यह अब तक का मौसम का सबसे कम तापमान है. वहीं मंगलवार को न्यूनतम तापमान 5.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था.

भारतीय मौसम विभाग ने पूर्वानुमान में कहा है कि बारिश होने की कोई संभावना नहीं है और 13 जनवरी (शुक्रवार) के बाद से शीतलहर का असर कम होगा.

भारतीय मौसम विभाग के अनुसार गुरुवार को न्यूनतम तापमान 4.0 डिग्री सेल्सियस के आसपास और बुधवार को अधिकतम तापमान 17.0 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है. अधिकारी ने बताया, सुबह हल्के से मध्यम कोहरे के साथ आसमान साफ रहेगा.

सुबह 8.30 बजे सफदरजंग इलाके में दृश्यता 1200 मीटर रही और वातावरण में आद्रर्ता 85 प्रतिशत दर्ज की गई. वहीं, एक दिन पहले अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री अधिक 17.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था.

(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
दिल्ली, शीतलहर का कहर, Delhi, ठंड का कहर, Cold Wave, Cold
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com