विज्ञापन
This Article is From Jan 07, 2017

दिल्ली में मौसम ने बदली करवट, तड़के हुई बारिश से सर्दी बढ़ी

दिल्ली में मौसम ने बदली करवट, तड़के हुई बारिश से सर्दी बढ़ी
दिल्ली में शनिवार को तड़के बारिश हुई.
नई दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी में आज तड़के मौसम ने अचानक करवट बदली. सुबह-सुबह बारिश हुई जिससे आद्रर्ता बढ़ गई है और तापमान में गिरावट आ गई है. सुबह चार बजे बारिश का सिलसिला शुरू हुआ जो करीब आधा घंटे तक चला. बाद में रिमझिम बौछारें जारी रहीं. पड़ोसी राज्य हरियाणा में भी बारिश होने की खबर है.   

दिल्ली में शुक्रवार की शाम से हवाओं की गति में तेजी आ गई थी जिससे ठंडक भी बढ़ गई थी. रात के अंतिम पहर में आखिरकार बारिश शुरू हो गई. पहले हल्की बौछारें पड़ीं और कुछ देर बाद ही बारिश तेज हो गई. सुबह आसमान में बादल जमे हुए हैं और बीच-बीच में हल्की बौछारों का क्रम जारी है.
 
delhi rain


उधर हरियाणा के रोहतक और आसपास के इलाके में भी आज सुबह बारिश हुई. बारिश से मौसम में बदलाव आ गया है  और
ठंड बढ़ गई है. बताया जाता है कि यह बारिश गेंहू के साथ-साथ अन्य फसलों के लिए बहुत फायेदमंद साबित होगी. गौरतलब है कि मौसम वैज्ञानिकों ने शुक्रवार को शाम या देर रात में हल्की बारिश होने की संभावना व्यक्त की थी.

वहीं, जम्मू-कश्मीर से लेकर हिमाचल प्रदेश तक बर्फबारी हो रही है. शुक्रवार को हिमाचल के ऊंचे क्षेत्रों में कहीं भारी तो कहीं हल्की बर्फबारी हुई, तो मैदानी इलाकों में बारिश ने मौसम खुशगवार कर दिया. पहाड़ी इलाक़ों में रुक-रुक कर बारिश भी हो रही है जिससे पारा काफ़ी नीचे गिर गया है. कहीं-कहीं ओले भी पड़े हैं.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
दिल्ली, बारिश, मौसम, रोहतक, हरियाणा, तापमान गिरा, Delhi, Rain, Weather, Haryana, Rohtak
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com