विज्ञापन

जेवर एयरपोर्ट के पास जमकर चला बुलडोजर, 400 करोड़ की एक लाख वर्ग मीटर जमीन करवाया कब्‍जामुक्‍त

यमुना प्राधिकरण के सीईओ राकेश सिंह के निर्देश पर जेवर एयरपोर्ट के पास अवैध अतिक्रमण हटाए गए. प्राधिकरण का दस्ता साबोता और दयानातपुर गांवों में पहुंचा और आधा दर्जन बुलडोजरों के साथ अवैध निर्माणों को ध्वस्त किया गया.

जेवर एयरपोर्ट के पास जमकर चला बुलडोजर, 400 करोड़ की एक लाख वर्ग मीटर जमीन करवाया कब्‍जामुक्‍त
  • यमुना प्राधिकरण ने नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के पास अवैध कॉलोनाइजरों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है.
  • इस कार्रवाई में करीब एक लाख वर्ग मीटर भूमि से अवैध कब्जे हटाकर 400 करोड़ रुपये की जमीन मुक्त कराई गई.
  • बुलडोजर के माध्यम से साबोता और दयानातपुर गांवों में अवैध निर्माणों को ध्वस्त किया गया है.
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।

ग्रेटर नोएडा में नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट (जेवर एयरपोर्ट) के पास सोमवार को यमुना प्राधिकरण ने बड़ी कार्रवाई की. प्राधिकरण ने अवैध कॉलोनाइजरों के खिलाफ अभियान चलाकर करीब 400 करोड़ रुपये की जमीन को कब्जामुक्त कराया.  इस दौरान करीब 1 लाख वर्ग मीटर भूमि से अवैध कब्जे हटाया गया है. कॉलोनाइजरों द्वारा जेवर एयरपोर्ट के पास अवैध रूप से कॉलोनियां काटी जा रही थीं. प्राधिकरण द्वारा की गई इस बुलडोजर कार्रवाई के बाद अवैध कॉलोनाइजरों में हड़कंप मच गया.

यह कार्रवाई यमुना प्राधिकरण के सीईओ राकेश सिंह के निर्देश पर की गई. प्राधिकरण का दस्ता साबोता और दयानातपुर गांवों में पहुंचा और आधा दर्जन बुलडोजरों के साथ अवैध निर्माणों को ध्वस्त करना शुरू किया. 

ये भी पढ़ें: बैरिकेड, ग्रिल, रिफ्लेक्टर... सब लग गए, युवराज की मौत के बाद जागी ग्रेटर नोएडा अथॉरिटी

एयरपोर्ट के पास अपने घर का दे रहे थे झांसा

इन अवैध कॉलोनियों में कई डेवलपर्स लोगों को एयरपोर्ट के पास घर दिलाने का सपना दिखा रहे थे. गौरतलब है कि जेवर एयरपोर्ट के आसपास निर्माण पर पूरी तरह से रोक है, लेकिन इसके बावजूद कॉलोनाइजर अवैध कॉलोनियां काटने और निर्माण करने की कोशिश कर रहे थे. 

ये भी पढ़ें: नोएडा: कार में बैठी महिलाओं को फ्लाइंग Kiss दे रहा था मनचला, VIDEO वायरल होने पर गिरफ्तार

अवैध कॉलोनी काटने वालों को दी चेतावनी

ओएसडी शैलेंद्र कुमार सिंह के नेतृत्व में हुई इस कार्रवाई के दौरान कॉलोनाइजरों को स्पष्ट चेतावनी दी गई. प्राधिकरण ने कहा कि यदि भविष्य में अवैध कॉलोनी काटने का प्रयास किया गया, तो उनके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी. 

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com