- गौतम गंभीर ने LNJP अस्पताल को दीं PPE किट्स
- गंभीर ने अरविंद केजरीवाल से वादा निभाने को कहा
- दिल्ली में भी तेजी से सामने आ रहे हैं कोरोना के मरीज
दिल्ली (Delhi) में कोरोनावायरस (Coronavirus) संक्रमितों की संख्या 903 हो गई है. इनमें से आधे से ज्यादा मरीज तबलीगी जमात (Tablighi Jamaaat) से जुड़े हैं. मरीजों के इलाज में डॉक्टरों व मेडिकल स्टाफ को कोई नुकसान न हो, इसके लिए पूर्वी दिल्ली से सांसद गौतम गंभीर (Gautam Gambhir) ने दिल्ली के लोकनायक जयप्रकाश नारायण अस्पताल (LNJP) के लिए 1000 पर्सनल प्रोटेक्शन एक्विपमेंट (PPE) किट्स भिजवाई हैं. उन्होंने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी. साथ ही गंभीर ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) से भी दिल्ली की जनता से किया वादा निभाने की बात कही है.
गौतम गंभीर ने ट्वीट किया, 'मैंने अपना वादा निभाया. LNJP अस्पताल के लिए 1000 PPE किट्स. अरविंद केजरीवाल आपने दिल्ली की जनता से जो वादे किए थे, उन्हें पूरा करने की अब आपकी बारी. और उपकरण भी मिल सकते हैं. मुझे जगह और डिटेल बताइए.'
हाल ही में गौतम गंभीर ने अपनी सांसद निधि से दिल्ली सरकार को एक करोड़ रुपये देने की पेशकश की थी. गंभीर ने ट्वीट में कहा, 'सीएम अरविंद केजरीवाल और उप-मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने कहा था कि फंड की जरूरत है. मैंने पहले अपनी सांसद निधि से 50 लाख रुपये दिए थे, लेकिन इसे अभी तक स्वीकार नहीं किया गया. मासूम लोगों को दिक्कत न हो इसलिए 50 लाख रुपये और दे रहा हूं. कम से कम एक करोड़ रुपये से मास्क और पीपीई किट्स की जरूरतें पूरी होंगी.'
I have DELIVERED as PROMISED!
— Gautam Gambhir (@GautamGambhir) April 10, 2020
1000 PPE Kits to LNJP Hospital!@ArvindKejriwal now it is time for you to deliver on promises made to Delhi!
More equipment can be acquired. Do let me know place & details! @BJP4Delhi https://t.co/yxzrCpg8TT pic.twitter.com/YkqenL1WtN
गंभीर के इस ट्वीट पर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने जवाब देते हुए लिखा, 'गौतम जी, आपके प्रस्ताव के लिए धन्यवाद. समस्या पैसों की नहीं, बल्कि पीपीई किट्स की उपलब्धता की है. अगर आप हमें तुरंत कहीं से पीपीई किट्स दिलाने में हमारी मदद करते हैं तो हम आभारी होंगे. दिल्ली सरकार उन्हें खरीद लेगी. धन्यवाद.'
जिसके बाद गौतम गंभीर ने ट्वीट किया, 'अरविंद जी, पहले आपके ही उप-मुख्यमंत्री ने दावा किया था कि पैसों की कमी है. अब आप कह रहे हैं कि पैसों की नहीं किट्स की कमी है. खैर, 1000 पीपीई किट्स मंगवा ली हैं. कृपया मुझे बताएं कि उन्हें कहां डिलीवर किया जा सकता है. यह बातों का समय नहीं, बातें करने का समय खत्म हो चुका है. यह बस जुट जाने का समय है. आपकी प्रतिक्रिया का बेसब्री से इंतजार कर रहा हूं.'
VIDEO: निजामुद्दीन मरकज से करीब 9 हजार लोगों के संक्रमित होने का खतरा : केंद्र
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं