विज्ञापन
This Article is From Sep 18, 2024

"परिवार को आतंकवादी से रही सहानभूति, बेटी को दिल्ली का CM बनाना चिंता भरा", बीजेपी नेता का आरोप

आतिशी को दिल्ली का सीएम बनाए जाने पर बवाल (Atishi Family Controversy) शुरू हो गया है. अब उनके परिवार को लेकर सवाल उठने लगे हैं. आरोप लग रहा है कि आतिशी के माता-पिता ने आतंकियों को समर्थन किया था.

"परिवार को आतंकवादी से रही सहानभूति, बेटी को दिल्ली का CM बनाना चिंता भरा", बीजेपी नेता का आरोप
आतिशी को दिल्ली का सीएम बनाए जाने पर बवाल.
दिल्ली:

आतिशी दिल्ली की नई मुख्यमंत्री (Delhi New CM Atishi) बनने जा रही हैं. उनके नाम पर मुहर लग चुकी है. बस पद संभालने भर की देरी है. इस बीच बीजेपी नेlता ने आतिशी को दिल्ली में आम आदमी पार्टी (आप) विधायक दल की नेता चुने जाने को राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए 'चिंता का विषय' करार दिया है. पार्टी नेता ने कहा कि यह राजधानी के लोगों के साथ 'अन्याय' है. बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुघ ने मंगलवार को एक बयान जारी कर आतिशी को दिल्ली की मुख्यमंत्री बनाए जाने के फैसले की आलोचना की.

ये भी पढ़ें-सेंट स्टीफन के स्टूडेंट्स आज भी पढ़ रहे आतिशी के हाथ के लिखे हिस्ट्री के नोट्स

आतिशी को CM बनाना चिंता की बात

तरुण चुघ ने कहा, 'यह चिंताजनक है कि आप ने आतिशी को मुख्यमंत्री के तौर पर चुना है, जबकि उनके माता-पिता भारतीय संसद पर हमले के लिए जिम्मेदार एक आतंकवादी को फांसी दिए जाने से रोकना चाहते थे.' उन्होंने कहा कि यह फैसला राष्ट्रीय सुरक्षा के प्रति आप की प्रतिबद्धता पर गंभीर सवाल खड़े करता है.चुघ ने कहा, 'किसी ऐसे व्यक्ति को विधायक दल की नेता नियुक्त करना, जिनके परिवार को एक दोषी आतंकवादी के साथ सहानुभूति थी, दिल्ली के लोगों के साथ अन्याय है.'

ये भी पढ़ें-आतिशी कैबिनेट में क्या नए मंत्रियों को मिलेगी जगह या फिर पुराने चेहरों पर लगेगा दांव, यहां जानिए किसका पलड़ा भारी

देश और नागरिकों की सुरक्षा के साथ समझौता

बीजेपी नेता ने आप पर भ्रष्टाचार में लिप्त होने और दिल्ली के नागरिकों के हितों की रक्षा करने में विफल रहने का आरोप लगाया. उन्होंने कहा, 'इस फैसले का सिर्फ दिल्ली के लिए नहीं, बल्कि पूरे देश के लिए निहितार्थ है. दिल्ली के लोगों को उन नेताओं को खारिज कर देना चाहिए, जो देश की सुरक्षा और नागरिकों की सुरक्षा के साथ समझौता करते हैं.

आतिशी के परिवार पर क्यों हो रहा बवाल?

आतिशी को दिल्ली का सीएम बनाए जाने पर बवाल शुरू हो गया है. अब उनके परिवार को लेकर सवाल उठने लगे हैं. आरोप लग रहा है कि आतिशी के माता-पिता ने आतंकियों को समर्थन किया था. बता दें कि आतिशी के माता-पिता तृप्ता वाही और विजय सिंह, दोनों ही दिल्ली यूनिवर्सिटी में प्रोफेसर रहे हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक दोनों ही वामपंथी झुकाव वाले थे. इसलिए उन्होंने आतिशी को उपनाम मार्लेना दिया, जो कि मार्क्स और लेनिन से लिया गया. हालांकि आतिशी अपने नाम से मार्लेना को हटा चुकी हैं.

स्वाति मालीवाल का बड़ा आरोप

आप सांसद स्वाति मालीवाल का कहना है कि - "दिल्ली की मुख्यमंत्री एक ऐसी महिला को बनाया जा रहा है जिनके परिवार ने आतंकवादी अफजल गुरु को फांसी से बचाने की लंबी लड़ाई लड़ी. उनके माता-पिता ने आतंकी अफजल गुरु को बचाने के लिए राष्ट्रपति को दया याचिकाऐं दीं. उनके हिसाब से वह निर्दोष था. उसको राजनीतिक साज़िश के तहत फंसाया गया था. वैसे तो आतिशी मार्लेना सिर्फ़ ‘Dummy CM' है, फिर भी ये देश की सुरक्षा से जुड़ा मुद्दा है. ईश्वर दिल्ली की रक्षा करे!"

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Delhi NEW CM Atishi, Atishi Family, Atishi Family Controversy, Afzal Guru
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com