पश्चिमी दिल्ली के इंद्रपुरी का मामला (प्रतीकात्मक फोटो)
- नजदीक की इमारत पर खतरनाक ढंग से टिक गई थी इमारत
- घटना के वक्त इमारत में सभी सौ रहे थे
- घटना में सभी सुरक्षित
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
दिल्ली:
पश्चिमी दिल्ली के इंद्रपुरी में रविवार तड़के चार मंजिला एक इमारत नजदीकी इमारत की ओर खतरनाक ढंग से झुक गई और उस पर टिक गई. पुलिस और दमकल अधिकारियों ने नजदीकी इमारत से पांच लोगों को बचाया.
अधिकारियों ने बताया कि खाली पड़ी चार मंजिला इमारत तड़के तीन बजे झुकनी शुरू हुई और नजदीक की इमारत पर खतरनाक ढंग से टिक गई. घटना के वक्त नजदीकी इमारत में रहने वाले सो रहे थे.स्थानीय लोगों ने इमारत में फंसे लोगों की मदद करने की कोशिश की और दमकलकर्मियों तथा पुलिस को इसकी सूचना दी.
एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया, ‘‘तड़के साढ़े तीन बजे हमें इमारत के गिरने के बारे में जानकारी मिली। हमने पांच लोगों को बचाया, कोई घायल नहीं हुआ है.’’ मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच जारी है. झुकी इमारत के मालिक से पूछताछ की जा रही है.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं