Jewar Airport flyover Accident News: जेवर एयरपोर्ट फ्लाईओवर पर गुरुवार शाम को बड़ा हादसा हो गया. दरअसल, यहां भारी क्रेन पलटने 3 मजदूरों की क्रेन के नीचे दबने से मौत हो गई. ये हादसा फरीदाबाद के पनहेड़ा खुर्द के पास निर्माण स्थल पर हुआ. बताया जाता है कि गार्डर उठाने के दौरान अचानक अनियंत्रित होकर क्रेन क्रेन पलट गया. हादसे के वक्त साइट पर 6 से 7 मजदूर काम कर रहे थे. इस हादसे में कई मजदूर क्रेन के नीचे दब गए, जिनमें से अब तक 4 लोगों को रेस्क्यू किया जा चुका है. इनमें से तीन की मौत हो चुकी है और एक घायल को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
इस हादसे पर बल्लबगढ़ डीसीपी प्रतीक अग्रवाल ने बताया कि अब तक चार लोगों का रेस्क्यू किया जा चुका है, जिनमें से तीन की मौत हो चुकी है,जबकि एक का अभी इलाज चल रहा है. उन्होंने बताया कि रेस्क्यू पूरी रात भर चलेगा. इसके साथ ही डीसीपी ने आगाह किया कि कोई भी दुष्प्रचार न करें. वहीं, एनडीआरएफ एएसआई केसी अमरजीत सिंह ने बताया कि उनकी टीम को जैसे ही सूचना मिली, वे तुरंत मौके पर पहुंचे और अपना रेस्क्यू कार्य जारी कर दिया. राहत बचाव में अब चार लोगों का रेस्क्यू किया जा चुका है, जिनमें से तीन की मौत हो चुकी है.एक व्यक्ति को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
तेज बारिश से हुआ हादसा
बताया जाता है कि तेज बारिश के बाद कीचड़ बनने से क्रेन का संतुलन बिगड़ गया. जिससे क्रेन पलट गया. हादसे के बाद निर्माण स्थल पर अफरा-तफरी मच गई. स्थानीय लोग और मजदूर तुरंत बचाव कार्य में जुट गए.
यह भी पढ़ें- नोएडा के सेक्टर 150 में गड्ढे से सॉफ्टवेयर इंजीनियर का रेस्क्यू करने वाले मोनिंदर गिरफ्तार, लगा ये गंभीर आरोप
वहीं, घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम भी मौके पर पहुंच गई. दबे मजदूरों को निकालकर अस्पताल भेजा गया. अभी कई और मजदूरों के घायल होने की आशंका जताई जा रही है. इसके अलावा, कुछ मजदूरों की मौत की भी चर्चा है, लेकिन अभी आधिकारिक रूप से पुष्टि नहीं हुई है.
यह भी पढ़ें- चिराग त्यागी हत्याकांड: न्याय के लिए फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, आरोपियों के एनकाउंटर की मांग ने पकड़ा जोर
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं