विज्ञापन
This Article is From Mar 16, 2018

नोएडा: साइबर ठगों को डेटा बेचने के आरोप में 10 लोग गिरफ्तार

पुलिस ने इनके पास से भारी मात्रा में मोबाइल फोन, लैपटॉप, एटीएम कार्ड बरामद किये हैं. 

नोएडा: साइबर ठगों को डेटा बेचने के आरोप में 10 लोग गिरफ्तार
प्रतीकात्मक तस्वीर
नई दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र नोएडा में शुक्रवार की सुबह उत्तर प्रदेश एसटीएफ ने छापेमारी कर 10 ऐसे लोगों को गिरफ्तार किया है जो साइबर ठगी करने वाले लोगों को डेटा बेचते थे़. पुलिस ने इनके पास से भारी मात्रा में मोबाइल फोन, लैपटॉप, एटीएम कार्ड बरामद किये हैं. 

एसपी एसटीएफ (साइबर क्राइम) त्रिवेणी सिंह ने बताया कि हमें सूचना मिली थी कि राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में एक ऐसा गिरोह सक्रिय है जो मोटी रकम लेकर साइबर ठगों को ऑनलाइन मार्केटिंग करने वाली कंपनियों का डेटा, बैंकों का डेटा, नौकरी लगाने वाली कंपनियों का डेटा बेचता है.

उन्होंने बताया कि सूचना के आधार पर एसटीएफ ने आज राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र के कई जगहों पर छापेमारी की. छापेमारी के दौरान सौरव कुमार, अनुज कुमार, दिलीप कुमार, विशाल कुमार, दयाल सिंह, हेमंत कुमार, अनुराधा को गिरफ्तार किया. ये सभी दिल्ली के रहने वाले हैं. इसके अलावा जनपद भदोही के रहने वाले अखिलेश कुमार, बड़गांव (जौनपुर) के कमलेश कुमार, जनपद बलिया के मोहम्मद इमरान को गिरफ्तार किया गया.

एसपी ने बताया कि पूछताछ के दौरान पता चला है कि ये लोग मोटी रकम लेकर साइबर ठगों को डेटा बेचते थे. इनके पास से 14 मोबाइल फोन एक लैपटॉप तथा तीन एटीएम कार्ड और चेकबुक बरामद किये गये हैं.

VIDEO : एक हजार करोड़ की ठगी मामले में विघ्नेश्वरा का मालिक गिरफ्तार

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com