विज्ञापन
This Article is From Aug 12, 2017

रोहतक में युवक की गोली मारकर हत्या, सीसीटीवी में रिकॉर्ड वारदात

पुलिस ने बताया कि सीसीटीवी कैमरा में घटना दर्ज हो गई है. एक युवक अंकित मोटरसाइकिल से जा रहा था तभी दो लोगों ने उस पर गोलियां चलाई. उसकी उम्र 20 साल के आसपास थी.

रोहतक में युवक की गोली मारकर हत्या, सीसीटीवी में रिकॉर्ड वारदात
प्रतीकात्मक फोटो.
  • बाइकसवार दो लोगों ने युवक की गोली मारकर की हत्या
  • मुकदमें की सुनवाई के लिए जा रहा था अंकित
  • घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
चंडीगढ़: हरियाणा के रोहतक में बाइक पर सवार दो लोगों ने मुकदमे की सुनवाई के लिए जा रहे एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी. पुलिस ने बताया कि सीसीटीवी कैमरा में घटना दर्ज हो गई है. एक युवक अंकित मोटरसाइकिल से जा रहा था तभी दो लोगों ने उस पर गोलियां चलाई. उसकी उम्र 20 साल के आसपास थी.

यह भी पढ़ें : हरियाणा के जींद में युवक की गोली मारकर हत्या की गई, सीसीटीवी में रिकॉर्ड वारदात

VIDEO: हथियार के साथ हुई रॉकी यादव की गिरफ्तारी



डीएसपी (सिटी), रोहतक रमेश कुमार ने बताया कि घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है. उन्होंने बताया कि अंकित पर पिछले साल कबड्डी के एक राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी की हत्या की घटना में साजिश के लिए मामला दर्ज किया गया था और वह सुनवाई के लिए अदालत जा रहा था तभी उसपर हमला हुआ.

(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com