विज्ञापन
This Article is From Jul 17, 2017

अस्पताल से घर लौट रही महिला का अपहरण कर रेप, पुलिस पड़ताल में जुटी

अधिकारी ने बताया कि आरोपी ने पीड़िता के हाथ और पैर बांध दिये और उसका यौन उत्पीड़न किया.

अस्पताल से घर लौट रही महिला का अपहरण कर रेप, पुलिस पड़ताल में जुटी
प्रतीकात्मक फोटो
  • महिला अस्पताल से घर लौट रही थी
  • आरोपी जबरदस्ती बैठ गया ऑटो में
  • पुलिस मामले की पड़ताल में जुटी
नई दिल्ली:

महाराष्ट्र के लातूर जिले के उदगीर में 40 वर्षीय एक महिला का कथित तौर पर अपहरण करने के बाद उसका यौन उत्पीड़न किया गया. पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि घटना 13 जुलाई को शाहू चौका से शेलहाल रोड के बीच हुई जब पीड़िता अस्पताल से ऑटो रिक्शा से घर लौट रही थी.

ये भी पढ़ें :  गिफ्ट के लालच में फंसा बलात्कार का आरोपी

उन्होंने बताया कि कुछ दूरी तक चलने के बाद आरोपी ने आटो रिक्शा को रोका और भीतर बैठ गया. उसने चालक को उन्हें और पीड़िता को गांव के बाहरी हिस्से में ले जाने को मजबूर किया. उन्होंने शिकायत के हवाले से बताया कि बाहरी​ हिस्से में पहुंचने के बाद उन्होंने चालक को गंभीर परिणाम भुगतने की चेतावनी दी और उसे घटनास्थल से भागने को कहा. उसके बाद चालक घटनास्थल से भाग गया.

ये भी पढ़ें :  नाबालिग का अपहरण कर शादी करने के मामले में 3 गिरफ्तार, पीड़िता गर्भवती

अधिकारी ने बताया कि उसके बाद आरोपी ने पीड़िता के हाथ और पैर बांध दिये और उसका यौन उत्पीड़न किया. अधिकारी ने बताया कि पीड़िता द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत के अनुसार तीन आरोपियों में से एक उसके गुप्तांग में पत्थर घुसा दिया और उनमें से एक ने उसके शरीर पर पेशाब किया.  घटना के बाद पीड़िता को शुरूआत में उदगीर के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया और बाद में लातूर स्थानांतरित किया गया.

( इनपुट आईएनएस से )

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Maharashta, Rape Case, Latur, Crime News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com