पंजाब के खरड़ में एक वरिष्ठ स्वास्थ्य अधिकारी की शुक्रवार को उनके ऑफिस में एक शख्स ने गोली मारकर हत्या कर दी. आरोपी ने बाद में खुद को भी गोली मार ली और उसकी हालत गंभीर बनी हुई है. पुलिस ने कहा कि अधिकारी नेहा शौरी खरड़ में दवा और खाद्य रासायनिक प्रयोगशाला में तैनात थी और वह मोहाली और रोपड़ जिलों के लाइसेंस का काम संभालती थी. एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि मोरिंडा के रहने वाले आरोपी बलविंदर सिंह ने अधिकारी के कार्यालय में सुबह 11 बजकर 40 मिनट पर घुसकर अपनी लाइसेंसी रिवाल्वर से नेहा को तीन गोलियां मारीं.
ट्रेन में महिला यात्रियों से बदसलूकी कर रहा था इस पार्टी का वरिष्ठ नेता, पुलिस ने किया गिरफ्तार
पुलिस ने कहा कि हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच शुरू की गई है. शुरुआती जांच में पता चला कि आरोपी मोरिंडा में दवा की दुकान चलाता था और 2009 में नेहा ने उसकी दुकान पर छापा मारा था और वहां से कथित रूप से नशीली दवाएं बरामद की थीं. इसके बाद नेहा ने उसके दवा दुकान का लाइसेंस रद्द कर दिया था. हत्या की मंशा का पता नहीं लगा है लेकिन लाइसेंस रद्द करने को ही हत्या की वजह माना जा रहा है.
Punjab Chief Minister Captain Amarinder Singh has directed DGP to ensure speedy probe into the killing of Dr. Neha Shoree. CM has ordered prompt investigation into the matter to get to the bottom of the case. (File pic) pic.twitter.com/ur08pNxb1J
— ANI (@ANI) March 30, 2019
बिस्किट चुराने पर सीनियर्स ने बल्ले से मारकर ली जान, मामला छुपाने के लिए स्कूल प्रबंधन ने किया ऐसा
दूसरी ओर प्रदेश के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने प्रदेश के पुलिस महानिदेशक दिनकर गुप्ता को अधिकारी की हत्या के मामले की जांच शीघ्र पूरी करने का निर्देश दिया हैं. उन्होंने कहा कि मामले की तह तक जाकर जल्द से जल्द कार्रवाई की जाए.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं