विज्ञापन
This Article is From Mar 11, 2018

उत्तर प्रदेश : प्रेमी के साथ मिलकर कर रची थी पति की हत्या की साजिश, 8 गिरफ्तार

अपर पुलिस अधीक्षक लाल भरत कुमार पाल ने बताया, ‘‘ सांड़ा सानी गांव निवासी युवक सुशील यादव (35) की 28 फरवरी की रात गोली मार कर हत्या कर दी गई थी. 

उत्तर प्रदेश :  प्रेमी के साथ मिलकर कर रची थी पति की हत्या की साजिश, 8 गिरफ्तार
प्रतीकात्मक फोटो
लखनऊ: उत्तर प्रदेश के जिले बांदा के कमासिन थाना क्षेत्र में जमरेही मोड़ के पास 28 फरवरी की रात एक युवक की गोली मार कर की गई हत्या के मामले में पुलिस ने कल मृतक की पत्नी और उसके प्रेमी सहित आठ आरोपियों को गिरफ्तार किया. अपर पुलिस अधीक्षक लाल भरत कुमार पाल ने बताया, ‘‘ सांड़ा सानी गांव निवासी युवक सुशील यादव (35) की 28 फरवरी की रात गोली मार कर हत्या कर दी गई थी. 

इस मामले मृतक की पत्नी प्रभावती ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कराया था. मृतक और उसकी पत्नी के मोबाइल फोन को सर्विलांस में लगाने के बाद खुलासा हुआ कि प्रेम प्रसंग में बाधक बने युवक की हत्या उसकी पत्नी प्रभावती ने अपने प्रेमी राजू यादव उर्फ विक्रम के साथ मिलकर किराए के हत्यारे दिगंबर सिंह निवासी लोहरा को 80 हजार रुपये देकर करवाई थी.’’ 

हत्या में प्रयुक्त तमंचा भी बरामद कर लिया गया है. उन्होंने बताया कि घटना की साजिश रचने में शामिल रहे नवल सिंह, पप्पू सिंह, सूर्यभान सिंह, सीताराम सिंह और तरुण कुमार सिंह को भी गिरफ्तार कर लिया गया है.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com