विज्ञापन
This Article is From Jun 14, 2019

मुंबई: 5 महीने के बच्चे की मां को लगी नींद तो अस्पताल में हुआ कुछ ऐसा, CCTV में कैद हुई घटना

मध्य मुंबई में नगर निकाय द्वारा संचालित नायर अस्पताल से एक अज्ञात महिला ने पांच दिन के बच्चे का कथित रूप से अपहरण कर लिया.

मुंबई: 5 महीने के बच्चे की मां को लगी नींद तो अस्पताल में हुआ कुछ ऐसा, CCTV में कैद हुई घटना
प्रतीकात्मक फोटो
मुंबई:

मध्य मुंबई में नगर निकाय द्वारा संचालित नायर अस्पताल से एक अज्ञात महिला ने पांच दिन के बच्चे का कथित रूप से अपहरण कर लिया. पुलिस के अधिकारी ने बताया कि घटना शाम साढ़े पांच बजे अस्पताल के वार्ड नम्बर सात की है. उस समय बच्चे की मां शीतल साल्वी (34) सो रही थी. उन्होंने बताया कि नींद से जागने पर उन्हें बच्चा बेड पर नहीं मिला तो उन्होंने इस बारे में अस्पताल के कर्मियों को बताया. 

मुंबई में 'स्पेशल-26' की तर्ज पर आयकर अधिकारी बनकर पहुंचे बदमाश और 80 लाख रुपये लूट लिया, देखें- VIDEO

अधिकारी ने बताया कि कर्मियों ने अस्पताल में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज जांची तो उन्हें एक महिला अपने बैग में बच्चे को रखकर अस्पताल से बाहर जाती हुई दिखी. अधिकारी ने बताया कि अज्ञात महिला की उम्र 40 साल के आसपास दिखती है. उसके खिलाफ अग्रीपाडा थाने में भारतीय दंड संहिता की धारा 363 (अपहरण) के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है. पुलिस महिला की तलाश में जुट गई है.

Video: दिल्ली में डेबिट कॉर्ड क्लोनिंग का जाल

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com