(प्रतीकात्मक तस्वीर)
- उत्तर प्रदेश के एटा जिले की घटना.
- पकड़ी गई शराब की कीमत करीब 27 लाख रुपए बताई जा रही है.
- साथ ही स्विफ्ट डिजायर गाड़ी से 13 पेटी अंग्रेजी शराब बरामद की गई.
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
एटा:
उत्तर प्रदेश के एटा जिले की पुलिस ने हरियाणा से तस्करी कर बिहार ले जाई जा रही 279 पेटी अंग्रेजी शराब के साथ दो तस्करों को पिलुआ थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया है. पकड़ी गई शराब की कीमत करीब 27 लाख रुपए बताई जा रही है.
एसएसपी ए.के. चौरसिया ने मंगलवार को प्रेस वार्ता में बताया, 'मुखबिरी की सूचना पर पिलुआ थाना पुलिस ने नगरिया मोड़ के समीप मुठभेड़ के बाद हरियाणा से बिहार ले जाई जा रही शराब के साथ दो शराब तस्करों को गिरफ्तार कर लिया. तस्करों की पहचान मुजाहिद और देवेंद्र स्वामी के रूप में हुई है.'
उन्होंने बताया कि तस्करों के कब्जे से 279 पेटी अंग्रेजी शराब हरियाणा मार्का, एक ट्रक, स्विफ्ट डिजायर तथा अवैध असलहा व कारतूस बरामद किए गए. बरामद शराब की अनुमानित कीमत 27 लाख रुपए है.
यह भी पढ़ें : राजस्थान के अलवर में मुठभेड़ के बाद पुलिस ने एक कथित गो तस्कर को किया गिरफ्तार
एसएसपी ने बताया कि तस्करों ने पुलिस को धोखा देने के लिए ट्रक में सरसों की खल के बोरे रखे थे. जब पुलिस ने तलाशी ली तो इन बोरों के पीछे बने केबिन में रखी 266 पेटी गैरप्रांतीय ब्रांडेड अंग्रेजी शराब बरामद हुई. स्विफ्ट डिजायर गाड़ी से 13 पेटी अंग्रेजी शराब बरामद की गई.
VIDEO : दिल्ली में शातिर महिला तस्कर गिरफ्तार, हथियारों की बड़ी खेप बरामद
पूछताछ में अभियुक्तों ने बताया कि वह हरियाणा से सस्ती दर पर शराब खरीदकर उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्यप्रदेश, राजस्थान और आसपास के राज्यों में ऊंचे दामों में बेचते हैं. पुलिस से बचने के लिए फर्जी नंबर प्लेट व ड्राइविंग लाइसेंस का भी प्रयोग करते हैं. इस संबंध में पिलुआ थाने पर अभियोग पंजीकृत किया गया है. एसएसपी ने पुलिस टीम को 25,000 रुपए से पुरस्कृत करने की घोषणा की है.
(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं