विज्ञापन
This Article is From May 08, 2017

उत्तर प्रदेश : वाराणसी में 7वीं की एक छात्रा का अपहरण कर सामूहिक दुष्कर्म

एंटी-रोमियो स्क्वैड वाले उत्तर प्रदेश के प्रधानमंत्री के संसदीय क्षेत्र वाराणसी जनपद के चौबेपुर थाना क्षेत्र में कक्षा सात की एक छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है.

उत्तर प्रदेश : वाराणसी में 7वीं की एक छात्रा का अपहरण कर सामूहिक दुष्कर्म
प्रतीकात्मक तस्वीर
वाराणसी: एंटी-रोमियो स्क्वैड वाले उत्तर प्रदेश के प्रधानमंत्री के संसदीय क्षेत्र वाराणसी जनपद के चौबेपुर थाना क्षेत्र में कक्षा सात की एक छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है. पुलिस ने पीड़ित के परिजनों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है.

चौबेपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में रहने वाली व्यक्ति की बेटी कक्षा सात पढ़ती है. वह पड़ोस में ही एक जगह कार्यक्रम में गई थी, उसके बाद वह लापता हो गई. बाद में पता चला कि गांव के ही एक युवक ने अपने दो साथियों के साथ उसका अपहरण कर उसे सुनसान स्थान पर ले गए और उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया. तीनों दुष्कर्मी किशोरी को बेहोशी की हालत में छोड़ फरार हो गए. होश आने पर वह किसी तरह अपने घर पहुंची और मां को आपबीती सुनाई.

परिजनों ने पुलिस को सूचना दी और पीड़िता को चिरईगांव प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया. चिकित्सकों द्वारा उसकी हालत गंभीर बताई है. चौबेपुर थाना प्रभारी कुलदीप दुबे का कहना है कि परिजनों की तहरीर पर आरोपी व दो अज्ञात युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है. आरोपियों की तलाश की जा रही है.

(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com