विज्ञापन
This Article is From Feb 12, 2018

UP Board Exam 2018: परीक्षा से एक दिन पहले ही लीक हुआ प्रश्नपत्र, एक हिरासत में

UP Board की परीक्षा में सामने आया पेपर लीक होने का मामला, पुलिस ने एक को लिया हिरासत में.

UP Board Exam 2018: परीक्षा से एक दिन पहले ही लीक हुआ प्रश्नपत्र, एक हिरासत में
प्रतीकात्मक चित्र
  • परीक्षा से एक दिन पहले ही हुआ पेपर लीक
  • इंग्लिश के प्रश्नपत्र से भरा लिफाफा मिला था खुला हुआ
  • पुलिस ने इस मामले परीक्षा केंद्र के अधिकारी को किया गिरफ्तार
नई दिल्ली: UP Board परीक्षा में नकल और प्रश्न पत्र के लीक होने की घटना को रोकन की तमाम कोशिशें नाकाम साबित हुई हैं. बीते दिनों परीक्षा के दौरान इंग्लिश के प्रश्नपत्र के लीक होने की बात सामने आई है.मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार नौ फरवरी के दिन इंग्लिश प्रश्नपत्र से भरा लिफाफा खुला हुआ मिला था.
इसके बाद पुलिस ने शक के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू की है. इस मामले में अभी तक पुलिस ने संबंधित केंद्र के अधिकारी को हिरासत में लिया है.

यह भी पढ़ें: नकल रोकने के लिए कड़े इंतजाम, 5 लाख से ज्यादा छात्रों ने छोड़ दी परीक्षा

पेपर लीक होने की एक ऐसी ही घटना रविवार को भी सामने आई थी. जानकारी के अनुसार सोमवार को होने वाले दूसरे पेपर का प्रश्न पत्र परीक्षा से ठीक एक दिन पहले लीक हो गया. पुलिस इस मामले की भी जांच कर रही है. गौरतलब है कि पिछले साल बोर्ड की परीक्षा के दौरान पेपर लीक होने की कई घटनाओं के सामने आने के बाद इस बार प्रशासन ने ऐसी कोई भी घटना रोकने के लिए कड़े इंतजाम किए थे. इस बार खास तौर पर परीक्षा में नकल रोकने के लिए भी मुहिम शुरू की गई थी.

यह भी पढ़ें: UP Board की परीक्षा शुरू, नकल रोकने के लिए किए गए कड़े इंतजाम

राज्य के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बोर्ड परीक्षा को नकल मुक्त बनाने के लिए विशेष आदेश दिए थे. उन्होंने परीक्षा केंद्र पर मौजूद रहने वाले शिक्षकों और अधिकारियों को नकल न रोकने पर कड़ी कार्रवाई के लिए तैयार रहने को कहा था.

VIDEO: यूपी बोर्ड का है बुरा हाल


सीएम योगी के आदेश के बाद ही नकल रोकने के लिए पहली बार परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए गए थे.सीएम योगी के आदेश को सख्ती से लागू करने की वजह से इस बार अभी तक 10 लाख छात्रों ने परीक्षा नहीं दी. 
 
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
UP Board Exam 2018
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com