प्रतीकात्मक चित्र
नई दिल्ली:
महाराष्ट्र के आतंकवाद निरोधक दस्ते की पुणे इकाई ने बांग्लादेश के आतंकवादी समूह अंसारूल्ला बांग्ला के दो आतंकियों को पनाह देने के मामले में दो बांग्लादेशी नागरिकों को गिरफ्तार किया है. आतंकवाद निरोधक दस्ते के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि एक को ठाणे जिले के अंबरनाथ से जबकि दूसरे को रायगढ जिले के महाद से गिरफ्तार किया गया है. अधिकारी ने हालांकि उन दोनों के नाम का खुलासा नहीं किया.
यह भी पढ़ें: कार्ति चिदंबरम की अर्जी पर अदालत ने फैसला सुरक्षित रखा
ध्यान हो कि महाराष्ट्र पुलिस ने बीते कुछ दिनों में राज्य के अलग-अलग जिले से ऐसे कई लोगों को गिरफ्तार किया है जिनपर आतंकियों को पनाह देने या मदद करने का आरोप है. पुलिस ने फिलहाल गिरफ्तार इन दोनों आरोपियों से पूछताछ शुरू कर दी है. पुलिस सूत्रों के अनुसार दोनों आरोपियों के मोबाइल डिटेल्स से इस बात का पता चला है कि वह लगातार संदिग्ध आतंकियों से संपर्क में रहे थे. पुलिस को फिलहाल इस मामले में कुछ अन्य लोगों को भी तलाश भी है.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं