विज्ञापन
This Article is From Aug 04, 2017

हरियाणा के हिसार में गोली मारकर दो भाइयों की हत्या

पुलिस ने शुक्रवार को बताया कि यह घटना पुरानी दुश्मनी के कारण हुई है. घटना के बाद इलाके में भारी संख्या में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है.

हरियाणा के हिसार में गोली मारकर दो भाइयों की हत्या
प्रतीकात्मक फोटो.
  • पुलिस ने हत्या की वजह पुरानी दुश्मनी बताई
  • पोस्टमार्टम के लिए शव को अस्पताल ले जाया गया
  • पुलिस मामले की जांच कर रही है
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
हिसार: हिसार के वाल्मीकि मोहल्ले में हमलावरों ने गोली मारकर दो भाइयों की हत्या कर दी और एक अन्य को घायल कर दिया. पुलिस ने शुक्रवार को बताया कि यह घटना पुरानी दुश्मनी के कारण हुई है. उन्होंने बताया कि घटना के बाद इलाके में भारी संख्या में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है. उन्होंने बताया कि यह घटना गुरुवार रात करीब 11 बजे की है. 

यह भी पढ़ें : चोटी गैंग की दहशत: बुजुर्ग को चोटी काटने वाली समझकर मार डाला, परिजनों ने मांगा इंसाफ

बहस के बाद चलाई गोली 
पुलिस ने बताया कि सचिन (28) और उसका भाई सुनील (24) अपने दोस्त विनोद तथा अन्य लोगों के साथ गली में बैठे थे. कुछ लोग वहां पहुंचे और उनसे बहस करने लगे. उन्होंने बताया कि दोनों पक्षों के बीच किसी मुद्दे को लेकर बहस हो गई, इसके बाद शंकर, उसके दोस्त प्रवीण और अन्य लोगों ने कथित तौर पर विपक्षी लोगों पर गोली चला दी.

यह भी पढ़ें : यूपी के मैनपुरी में देवर की हत्या के आरोप में भाभी गिरफ्तार

अस्पताल में डॉक्टरों ने मृत घोषित किया
पुलिस अधिकारी ने कहा,  गोली लगने के बाद घायल सचिन, उसके भाई सुनील और उसके दोस्त विनोद को अस्पताल ले जाया गया. चिकित्सकों ने सचिन और सुनील को मृत घोषित कर दिया. उनके शवों को पोस्टमार्टम के लिए सरकारी अस्पताल ले जाया गया है. उन्होंने बताया कि मृतक के भाई अजय की शिकायत के आधार पर आरोपियों के खिलाफ हत्या, हत्या के प्रयास एवं शस्त्र कानून की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है.

वीडियो देखें : गैंगस्टर आनंदपाल के एनकाउंटर को लेकर हंगामा क्यों?



शिकायत दर्ज 
अपनी शिकायत में अजय ने अपने दो भाइयों की हत्या के मामले में शंकर, प्रवीण और अन्य लोगों को जिम्मेदार ठहराया है.


(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com