विज्ञापन
This Article is From May 15, 2017

अपनी प्रेमिका और उसके दो बच्चों की हत्या के आरोप में ट्रक चालक गिरफ्तार

उपाध्याय ने बताया कि नायक और सुमन के बीच पिछले कुछ दिनों से घरेलू कलह चल रही थी. झगड़ा कल रात इस कदर बढ़ा कि नायक ने सुमन और उसके दोनों बच्चों की डंडे से पिटाई शुरू कर दी. वह उन्हें तब तक बेरहमी से पीटता रहा, जब तक कि उन्होंने दम नहीं तोड़ दिया.

अपनी प्रेमिका और उसके दो बच्चों की हत्या के आरोप में ट्रक चालक गिरफ्तार
प्रतीकात्मक फोटो
इंदौर: मध्य प्रदेश के इंदौर में अपनी लिव इन प्रेमिका और उसके दो बच्चों की डंडे से पीट पीटकर हत्या के सनसनीखेज मामले में पुलिस ने 30 वर्षीय एक व्यक्ति को सोमवार गिरफ्तार किया. अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (एएसपी) सम्पत उपाध्याय ने बताया कि मामले में पकड़े गए यशवंत नायक (35) पर अपनी लिवइन प्रेमिका सुमन (29) और उसके दो बच्चों अभिषेक (07) और वंशिका (10) की बेरहमी से हत्या कर देने का आरोप है. 

तिहरे हत्याकांड का खुलासा आज (रविवार) सुबह हुआ, जब पड़ोसियों ने नायक के घर का दरवाजा खुला पाये जाने पर तीनों की लाशें देखीं. उपाध्याय ने बताया कि नायक और सुमन के बीच पिछले कुछ दिनों से घरेलू कलह चल रही थी. झगड़ा कल रात इस कदर बढ़ा कि नायक ने सुमन और उसके दोनों बच्चों की डंडे से पिटाई शुरू कर दी. वह उन्हें तब तक बेरहमी से पीटता रहा, जब तक कि उन्होंने दम नहीं तोड़ दिया.उन्होंने बताया कि तिहरे हत्याकांड का आरोपी पेशे से ट्रक चालक है. 


वह भवानी नगर में सुमन और उसके दोनों बच्चों के साथ पिछले दो साल से रह रहा था. उसने सुमन से शादी नहीं की थी. दोनों बच्चे सुमन के पहले पति के थे. पुलिस आरोपी से पूछताछ और मामले की विस्तृत जांच में जुटी है. तीनों शवों को पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया गया है.



(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com