प्रतीकात्मक इमेज
- कोहरे का फायदा उठाकर जेल से फरार हुए तीन कैदी
- प्रशासन में मचा हड़कंप
- नए साल के जश्न के दौरान मौका पाकर फरार हुए कैदी
मथुरा:
उत्तर प्रदेश के मथुरा जिला जेल से रविवार देर रात नए साल के जश्न के दौरान तीन कैदी कोहरे का फायदा उठाकर फरार होने में सफल हो गए. पुलिस तीनों कैदियों की तलाश में जुटी हुई है. पुलिस के अनुसार, फरार होने वाले कैदियों में कलुआ, राहुल और संजय शामिल हैं. तीनों के खिलाफ गैंगस्टर का मुकदमा चल रहा था.
यह भी पढ़ें: तिहाड़ जेल में फंदे से लटकता मिला विचाराधीन कैदी का शव
जेल सूत्रों के अनुसार, देर रात घना कोहरे होने के कारण दृश्यता इतनी कम थी कि 10 मीटर की दूरी तक दिखाई नहीं दे रहा था. इसका फायदा उठाकर बैरक-17 के तीनों कैदी फरार हो गए. जेल अधीक्षक शैलेंद्र कुमार के मुताबिक, देर रात से ही तीनों कैदियों की तलाश की जा रही है. फरार कैदियों में कलुआ, राहुल और संजय हैं. कलुआ उर्फ शेरा वृंदावन का है.
VIDEO: सुरक्षा का क्या हाल है जेलों में?
दूसरा कैदी संजय आगरा का जबकि तीसरा कैदी राहुल कुशवाहा भी आगरा का ही है. तीनों कैदियों की तलाश की जा रही है.

पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
Three Prisoners Absconding, Mathura District Jail