शेरिन मैथ्यूज
- भारतीय मूल की अमेरिकी बच्ची शेरिन मैथ्यूज की मौत की पुष्टि
- पिता जबरदन दूध पिला रहा था और तभी बच्ची की सांस रुक गई
- अमेरिकी पुलिस ने बच्ची के दत्तक पिता को गिरफ्तार कर लिया है
टेक्सास:
अमेरिकी पुलिस ने तील साल की भारतीय मूल की अमेरिकी बच्ची शेरिन मैथ्यूज की मौत की पुष्टि कर दी है. पुलिस के मुताबिक, सोमवार को जिस बच्ची की बॉडी मिली थी वह शेरिन ही है. डॉक्टरों ने दांतों से उसकी पहचान की. मौत के कारणों की अभी तक पुष्टि नहीं हो पाई है. वहीं, बच्ची को गोद लेने वाले पिता वेस्ले मैथ्यूज ने माना कि जब वह सात अक्टूबर को तड़के शेरिन को जबरन दूध पिला रहा था, तभी जोर की खांसी आने के साथ उसकी सांस नली में दूध फंस गया और उसकी सांस रुक गई. बाद में बच्ची को मरा समझकर उसने उसे ठिकाने लगा दिया. पुलिस ने वेस्ले को गिरफ्तार कर लिया है. इस मामले में उसे उम्रकैद या पांच से 99 साल तक की सजा हो सकती है.
दिल्ली में बच्चों के खिलाफ सर्वाधिक अपराध
दरअसल, इससे पहले वेस्ले मैथ्यूज ने पुलिस को झूठी कहानी सुनाई थी. उसने पुलिस को बताया था कि दूध नहीं पीने पर उसने तीन साल की शेरिन को आधी रात में घर के बाहर पेड़ के नीचे खड़े रहने की सजा दी थी. इसके बाद लड़की गायब हो गई थी. उसका कहना था कि करीब 15 मिनट जब वह बेटी को देखने पहुंचा तो वो वहां नहीं थी. शक की सुई शुरू से ही वेस्ले की तरफ थी क्योंकि पांच घंटे बीत जाने के बाद भी उसने इसकी जानकारी पुलिस को नहीं दी थी. पुलिस ने कहा था कि रिपोर्ट करने में देरी से शक पैदा होना लाजिमी है. बच्ची की शिनाख्त के बाद वेस्ले से जब फिर से पूछताछ की गई तो उसने अपना जुर्म मानते हुए कहा कि सात अक्टूबर को तड़के शेरिन ने जब दूध नहीं पिया तो उसने जबरन दूध पिलाने की कोशिश की थी. वह खांस रही थी और उसकी सांस उखड़ती जा रही थी. बाद में जब उसकी नब्ज भी डूब गई और उसे लगा कि वह मर चुकी है तो उसने उसका शव घर से हटा दिया.

Viral Video: प्लीज! मुझे रेपिस्ट बनने से बचा लो
वेस्ले ने पुलिस को यह भी बताया था कि शेरिन शरीर से बहुत कमजोर थी इसलिए उसके लिए उसने सख्त डाइट चार्ट बनाया था. उसका कहना था कि वह उसे थोड़ी-थोड़ी देर में कुछ न कुछ खाने के लिए देता रहता था. जब वह रात में उठती थी तब भी उसे दूध पिलाया जाता था ताकि उसका वजन बढ़ सके.
आपको बता दें कि बच्ची के साथ लापरवाही बरतने के आरोप में वेस्ले को 7 अक्टूबर को ही गिरफ्तार कर लिया गया था. हालांकि, बाद में उसे 2.5 लाख डॉलर के बॉन्ड पर रिहा भी कर दिया गया था. पुलिस केस की छानबीन कर ही रही थी कि उन्हें 23 अक्टूबर को एक बच्ची की लाश मिली. पुलिस ने शेरिन की बॉडी होने की आशंका जताई थी. जांच के दौरान बच्ची की शिनाख्त हो गई और वेस्ले को फिर गिरफ्तार कर लिया गया.
गौरतलब है कि केरल मूल के अमेरिकी वेस्ले मैथ्यूज और उसकी पत्नी सिनी ने शेरिन को बिहार के नालंदा के एक अनाथालय से साल 2016 में गोद लिया था. इसके बाद वह उसे अपने साथ टेक्सास ले आए. गोद लिए जाने से पहले शेरिन का नाम सरस्वती था. शेरिन में विकास को लेकर कुछ समस्याएं थीं और वह ठीक से बोल भी नहीं पाती थी. वहीं वेस्ले की चार वर्षीय बायलॉजिकल बेटी को फॉस्टर होम भेज दिया गया है.
VIDEO

पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
Sherin Mathews Missing