विज्ञापन
This Article is From Apr 30, 2023

पंजाब के स्कूल में छात्राओं को अश्लील वीडियो दिखाने के मामले में शिक्षक गिरफ्तार

सतनामपुरा थाने के प्रभारी गुरिंदरजीत सिंह ने शनिवार को बताया कि छात्रा के पिता की शिकायत पर शिक्षक राजीव शर्मा को गिरफ्तार किया गया है.

पंजाब के स्कूल में छात्राओं को अश्लील वीडियो दिखाने के मामले में शिक्षक गिरफ्तार
आरोपी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता और पॉक्सो कानून के तहत मामला दर्ज किया गया है.
फगवाड़ा:

पंजाब के फगवाड़ा के एक स्कूल में छठी कक्षा की छात्राओं को एलसीडी स्क्रीन पर अश्लील वीडियो दिखाने और अश्लील हरकत करने के आरोप में एक शिक्षक को गिरफ्तार किया गया है. पुलिस ने इसकी जानकारी दी. सतनामपुरा थाने के प्रभारी गुरिंदरजीत सिंह ने शनिवार को बताया कि छात्रा के पिता की शिकायत पर शिक्षक राजीव शर्मा को गिरफ्तार किया गया है.

पुलिस अधिकारी ने बताया कि आरोपी गोबिंदपुरा मोहल्ला के राजकीय माध्यमिक स्मार्ट स्कूल में शिक्षक है. थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता और पॉक्सो कानून के तहत मामला दर्ज किया गया है.

ये भी पढ़ें : Mann Ki Baat 1 to 99 : साढ़े आठ साल में 'मन की बात' में क्या हुईं खास बातें? Highlights

ये भी पढ़ें : महाराष्ट्र : भिवंडी में तीन मंज़िला इमारत ढहने से तीन की मौत, कई और लोगों के फंसे होने की आशंका

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Punjab News, Obscene Videos, School Teacher Arrested
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com