दक्षिण जिले की स्पेशल स्टाफ टीम ने 'प्रिंस त्योतिया गैंग' के चार कुख्यात शूटरों को गिरफ्तार कर लिया. राकेश उर्फ राका, हन्नी रावत उर्फ बड़ी आंख, ऋषु प्रसाद उर्फ मोनू और दिलशाद उर्फ गोलू को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने आरोपियों के पास से तीन पिस्टल, एक देशी कट्टा, आठ जिंदा कारतूस और एक कार बरामद की है.
ऑपरेशन की जानकारी
दक्षिणी दिल्ली के डीसीपी अंकित चौहान ने बताया कि दिल्ली पुलिस मुख्यालय के निर्देशानुसार दक्षिण जिले में संगठित अपराधों और गैंगस्टरों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जा रहा है. 3 और 4 अप्रैल की दरम्यानी रात को स्पेशल स्टाफ को गुप्त सूचना मिली कि 'प्रिंस त्योतिया गैंग' के कुछ शूटर BRT रोड से गुजरने वाले हैं. सूचना मिलते ही इंस्पेक्टर गिरीश चंद्र के नेतृत्व में एक टीम ने डीडीए फ्लैट्स, मदनगीर के पास ट्रैप लगाया.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
रात करीब 10 बजे एक संदिग्ध कार आते दिखी, जिसे घेराबंदी कर रोका गया. कार में बैठे चारों आरोपियों को मौके पर ही दबोच लिया गया. तलाशी में भारी मात्रा में हथियार और कारतूस मिले.
पूछताछ में खुलासा
मुख्य आरोपी राकेश उर्फ राका ने पूछताछ में बताया कि वह 2019 से जेल में था और हाल ही में 6 मार्च 2025 को हाई कोर्ट से जमानत पर रिहा हुआ था. रिहाई के बाद उसने हन्नी, ऋषु और दिलशाद से मिलकर दुश्मन गैंग के सदस्यों से बदला लेने की साजिश रची थी. जेल में उस पर हमले के बाद वह बदले की भावना से भरा हुआ था.
गिरफ्तार आरोपियों का आपराधिक इतिहास
- राकेश उर्फ राका: 12 संगीन मामलों में संलिप्त, हत्या, हत्या की कोशिश, आर्म्स एक्ट आदि शामिल
- हन्नी रावत: 9 मामलों में नामजद, हत्या, डकैती, अवैध हथियार रखने जैसे गंभीर अपराधों में शामिल
- ऋषु प्रसाद: 7 मामलों में शामिल, मुख्यतः डकैती और लूट
- दिलशाद उर्फ गोलू: ऋषु का करीबी, फिलहाल इस मामले में पहली बार नामजद
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं