विज्ञापन
This Article is From Feb 03, 2023

सोनीपत : नशे में धुत व्यक्ति ने सगे भाई की चाकू से गोदकर हत्या की

मोहाना थाना के प्रभारी दिलबाग सिंह ने बताया कि नवीन शराब पीकर घर आया तो बडे़ भाई लोकेश ने आपत्ति जताई, जिसे लेकर दोनों भाइयों में झगड़ा हुआ और इसी दौरान नवीन ने लोकेश के सीने पर चाकू से ताबड़तोड़ वार कर दिए.

सोनीपत : नशे में धुत व्यक्ति ने सगे भाई की चाकू से गोदकर हत्या की
आरोपी ने चाकू मारकर अपने भाई की हत्‍या कर दी. (प्रतीकात्‍मक)
सोनीपत (हरियाणा) :

सोनीपत जिले के मोहाना थाना क्षेत्र के सिटावाली गांव में शराब के नशे में धुत एक व्यक्ति द्वारा अपने बड़े भाई की चाकू से गोदकर हत्या करने का मामला सामने आया है. पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी. मोहाना थाना के प्रभारी दिलबाग सिंह ने बताया कि सिटावली निवासी बृहस्पतिवार की रात को नवीन शराब पीकर घर आया तो बडे़ भाई लोकेश (40) ने आपत्ति जताई जिसे लेकर दोनों भाइयों में झगड़ा हुआ और इसी दौरान नवीन ने लोकेश के सीने पर चाकू से ताबड़तोड़ वार कर दिए. 

उन्होंने बताया कि आरोपी लहूलुहान लोकेश को मौके पर छोड़कर फरार हो गया. परिजनों ने घायल लोकेश को अस्पताल पहुंचाया जहां शुक्रवार दोपहर उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई. 

थाना प्रभारी ने बताया कि मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और परिजनों के बयान के आधार पर आगे की कार्रवाई कर रही है. 

ये भी पढ़ें :

* सूरजकुंड मेले में सीएम खट्टर ने बजाया बीन, उप राष्ट्रपति ने भी ढोलक बजाया, वीडियो वायरल
* HBSE Date Sheet 2023: हरियाणा बोर्ड परीक्षा की डेटशीट रीवाइज्ड, नया टाइमटेबल यहां देखें
* भारत के 2007 टी20 विश्व कप नायक जोगिंदर शर्मा ने क्रिकेट के सभी पारूपों से संन्यास की घोषणा की

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Sonipat Murder, Haryana Police, Man Killed His Brother
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com