HBSE Date Sheet 2023: हरियाणा बोर्ड परीक्षा 2023 की डेट शीट में बदलाव किया गया है. बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन हरियाणा (BSEH) ने हाल ही में कक्षा 10वीं और कक्षा 12वीं बोर्ड परीक्षा (classes 10 and 12 timetable) के लिए रीवाइज्ड टाइमटेबल जारी की है. आधिकारिक बीएसईएच नोटिस के अनुसार, 13 मार्च और 14 मार्च, 2023 को होने वाली माध्यमिक (कक्षा 10वीं) और वरिष्ठ माध्यमिक (कक्षा 12वीं) वार्षिक परीक्षा में बदलाव किए गए हैं. नया टाइमटेबल हरियाणा बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट bseh.org.in पर उपलब्ध है, जहां से बोर्ड परीक्षा 2023 देने वाले छात्र देख और डाउनलोड कर सकते हैं. बोर्ड ने संशोधित व नया टाइमटेबल एकेडमिक/ओपन स्कूल/रेगुलर/री एपीयर/एडिशनल /इंप्रूवमेंट/मर्सी चांस के लिए जारी किया है.
UPSC 2023: भारतीय वन सेवा प्रारंभिक परीक्षा का नोटिफिकेशन जारी, डायरेक्ट इस Link से अप्लाई करें
-
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज
इन विषयों की परीक्षा तिथि में हुआ बदलाव
बीएसईएच 10 वीं गणित की परीक्षा जो पहले 13 मार्च को निर्धारित की गई थी, अब 14 मार्च को आयोजित की जाएगी. राजनीति विज्ञान और सैन्य विज्ञान / नृत्य / मनोविज्ञान विषयों के लिए हरियाणा बोर्ड कक्षा 12 परीक्षा 2023 की तिथियां बदल दी गई हैं. राजनीति विज्ञान की परीक्षा पहले 14 मार्च को निर्धारित की गई थी, अब 13 मार्च को और सैन्य विज्ञान / नृत्य / मनोविज्ञान की परीक्षा जो पहले 13 मार्च को निर्धारित की गई थी, अब 14 मार्च को आयोजित की जाएगी.
Indian Post: भारतीय डाक विभाग में 40 हजार रिक्तियां, 10वीं पास के लिए बंपर सरकारी नौकरी
हरियाणा बोर्ड की रीवाइज्ड डेटशीट
हरियाणा बोर्ड द्वारा जारी लेटेस्ट डेटशीट के अनुसार, कक्षा 10वीं और कक्षा 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं एक ही दिन शुरू होंगी. हालांकि, दोनों कक्षाओं की बोर्ड परीक्षा की अंतिम तिथि अलग-अलग है. कक्षा 10वीं की बोर्ड परीक्षा 27 फरवरी, 2023 से शुरू होगी जो 25 मार्च, 2023 को समाप्त होगी. जबकि हरियाणा बोर्ड की कक्षा 12वीं की बोर्ड परीक्षा 28 मार्च, 2023 को समाप्त होगी.
JEE Main 2023: जेईई मेन आंसर-की पर आपत्ति दर्ज कराने का कल आखिरी मौका, ऑब्जेक्शन ऐसे दर्ज करें
बोर्ड परीक्षा का नया टाइम
बोर्ड परीक्षा के रीवाइज्ड शेड्यूल के अनुसार हरियाणा बोर्ड की कक्षा 10वीं और कक्षा 12वीं परीक्षाएं सिंगल शिफ्ट में आयोजित की जाएंगी. बोर्ड परीक्षा दोपहर 12.30 बजे से दोपहर 3.30 बजे तक चलेगी.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं