विज्ञापन
This Article is From Jan 06, 2018

‘निर्भया’ कांड की पांचवीं बरसी पर हुए शालीमार बाग गैंगरेप में तीन आरोपी गिरफ्तार

शिवप्रसाद ऑटो चालक है और अरुण यादव कीटनाशक दवाओं का वितरक है.

‘निर्भया’ कांड की पांचवीं बरसी पर हुए शालीमार बाग गैंगरेप में तीन आरोपी गिरफ्तार
शालीमार बाग गैंगरेप में तीन आरोपी गिरफ्तार (प्रतीकात्मक फोटो)
नई दिल्ली: उत्तर पश्चिम दिल्ली के शालीमार बाग में 16 दिसम्बर को एक पार्क में 16 वर्षीय किशोरी के साथ गैंगरेप और उसके दोस्त पर हमले के आरोप में पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया है. पुलिस उपायुक्त (उत्तर-पश्चिम) असलम खान ने बताया कि तीनों आरोपियों की पहचान शिव प्रसाद उर्फ बबुआ (33), अरुण यादव (36) और कमलेश उर्फ बाबा (28) के रूप में की गई है.

निर्भया कांड की 5वीं बरसी पर उत्तर पश्चिम दिल्ली में नाबालिग से गैंगरेप

उन्होंने बताया कि शिवप्रसाद ऑटो चालक है और अरुण यादव कीटनाशक दवाओं का वितरक है. उन्होंने बताया कि घरेलू सहायिका का काम करने वाले लड़की अपने एक दोस्त के साथ हैदरपुर झुग्गी बस्ती के समीप एक पार्क में बैठी थी जब तीनों आरोपियों ने उसके दोस्त के साथ झगड़ना शुरू कर दिया.

अधिकारी ने बताया जब उसने अपने दोस्त की पिटाई करने से रोका तो आरोपियों ने उससे बलात्कार किया. उन्होंने लड़की को धमकी दी कि अगर उसके घटना के बारे में किसी को बताया तो उसे गंभीर परिणाम भुगतने होंगे.

VIDEO- ओलाकैब में गैंगरेप, पुलिस के हत्थे चढ़े आरोपी

यह घटना ‘‘निर्भया’’ कांड की पांचवीं बरसी पर हुई जिसमें दक्षिण दिल्ली में फिजियोथेरेपी की छात्रा के साथ चलती बस में सामूहिक बलात्कार किया गया और उसके रात के अंधेरे में सड़क पर फेंक दिया गया. इस घटना को लेकर देश और विदेश में लोगों के बीच खूब आक्रोश पैदा हुआ था.

इनपुट : भाषा
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Shalimar Bagh, Shalimar Bagh Gangrape, Nirbhaya Gangrape
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com