प्रतीकात्मक फोटो.
- गुरुग्राम में स्पा में चल रहा था सेक्स रैकेट
- पुलिस ने गुप्त सूचना पर की कार्रवाई
- एक थाईलैंड और एक केन्या की महिला गिरफ्तार
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
गुरुग्राम:
हरियाणा पुलिस ने एक स्पा से सेक्स रैकेट चलाने के लिए एक व्यक्ति और छह महिलाओं को गिरफ्तार किया गया है. इनमें दो विदेशी महिलाएं भी हैं. पुलिस ने गुप्त सूचना के बाद सेक्टर-53 के गोल्फ कोर्स रोड स्थित सेंटर प्लाजा मॉल में औवा थाई स्पा पर छापा मारा था.
यह भी पढ़ें : सेक्स रैकेट के लिए पोर्न वेबसाइटें चलाने वाला इंजीनियर गिरफ्तार
पुलिस अधिकारी रविंद्र कुमार ने कहा कि आरोपियों में एक थाईलैंड की और दूसरी केन्या की महिला है. इन पर अनैतिक व्यापार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है और 14 दिनों के लिए न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.
VIDEO : नोएडा के नवदंपति की बनी ब्लू फिल्म
इससे पहले भी गुरुग्राम में इस तरह के रैकेटों का भंडाफोड़ हो चुका है. पुलिस ने इससे पहले 29 जून को शापिंग मॉल में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया था और 10 महिलाओं को गिरफ्तार किया था. उनकी आयु 20 से 25 वर्ष के बीच थी. इसी तरह जनवरी में डीएलएफ 2 इलाके में तथा एक अन्य शापिंग मॉल से 14 महिलाओं और चार पुरुषों को इसी तरह के आरोप में गिरफ्तार किया गया था.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं