विज्ञापन
This Article is From Aug 29, 2018

बहन को जायदाद में हिस्सा नहीं देने के लिए युवक ने नोचकर निकाल डाली पिता की आंख

बेंगलुरु में 40-वर्षीय एक व्यक्ति ने विवाद के बाद हाथों से नोचकर पिता की आंख ही निकाल डाली.

बहन को जायदाद में हिस्सा नहीं देने के लिए युवक ने नोचकर निकाल डाली पिता की आंख
बेंगलुरु पुलिस के मुताबिक बहन को जायदाद में हिस्सा नहीं देने के लिए अभिषेक ने पिता की आंख ही निकाल ली.
बेंगलुरू में अपनी सगी बहन को जायदाद में हिस्सा नहीं देने को लेकर पिता से हुई बहस के दौरान 40-वर्षीय एक व्यक्ति ने हाथों से नोचकर पिता की आंख ही निकाल डाली.आरोपी अभिषेक चेतन चाहता था कि उसके पिता 65-वर्षीय परमेश्वर शहर के जेपी नगर इलाके में बने मकान को उसके नाम कर दें, जबकि परमेश्वर चाहते थे कि मकान को उनके दोनों बच्चों - अभिषेक और उसकी बहन - के बीच बांटा जाए, लेकिन अभिषेक इसके लिए तैयार नहीं हुआ.

पुलिस के मुताबिक, मंगलवार सुबह इस मुद्दे पर दोनों के बीच ज़ोरदार बहस हो गई, जिस दौरान गुस्से में आकर अभिषेक ने पिता पर झपटकर उनकी एक आंख ही निकाल डाली, और इसके बाद बहता खून और पिता को दर्द से तड़पता देख वह घर से भाग गया, हालांकि उसे बाद में गिरफ्तार कर लिया गया.

 अस्पताल में भर्ती करवाए गए परमेश्वर की हालत स्थिर है, लेकिन वह अपनी एक आंख खो चुके हैं. पुलिस के अनुसार, अभिषेक ड्रग एडिक्ट है, और उसके पास कमाई का कोई ठोस ज़रिया नहीं है.


परमेश्वर लगभगह छह साल पहले राज्य सरकार के अनुवाद विभाग से सेवानिवृत्त हुए थे, और दो माह पहले ही उनकी पत्नी का देहांत हुआ था. पुलिस का कहना है कि मां के निधन के बाद से ही अभिषेक अपने पिता पर दबाव डाल रहा था कि वह मकान को उसके नाम कर दें, और इस मुद्दे पर दोनों के बीच अक्सर झगड़ा होता रहता था.परमेश्वर के एक रिश्तेदार ने कहा कि अभिषेक ने न सिर्फ अपने पिता की आंख निकाल ली, बल्कि उन्हें जान से मार डालने की कोशिश भी की थी.

वीडियो-प्राइम टाइम: भीड़ आख़िर इतनी अराजक क्यों हो रही है? 

 

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com