विज्ञापन
This Article is From Mar 17, 2019

तमिलनाडु में कई महिलाओं से यौन दुर्व्यवहार में चालक गिरफ्तार 

पुलिस ने विवाह का वादा कर ड्राइवर द्वारा कई महिलाओं के यौन शोषण की आशंका जताई है. यह घटना 12 फरवरी को चार लोगों की गिरफ्तारी के बाद सामने आई है.

तमिलनाडु में कई महिलाओं से यौन दुर्व्यवहार में चालक गिरफ्तार 
प्रतीकात्मक चित्र
नई दिल्ली:

पोल्लाची यौन उत्पीड़न मामले को लेकर मचे हंगामे के बीच नागापट्टिनम से पुलिस ने एक कार चालक को 22 वर्षीय महिला से यौन दुर्व्यवहार के आरोप में गिरफ्तार किया है. पुलिस ने विवाह का वादा कर ड्राइवर द्वारा कई महिलाओं के यौन शोषण की आशंका जताई है. यह घटना 12 फरवरी को चार लोगों की गिरफ्तारी के बाद सामने आई है. गिरफ्तार किये गए चार लोगों पर कथित तौर पर कोयंबटूर से करीब 50 किलोमीटर दूर पोल्लाची के निकट कार में 19 वर्षीय एक महिला को निर्वस्त्र करने और इस घटना का वीडियो बनाकर महिला को ब्लैकमेल करने का आरोप है.

कई राज्यों में रेप, हत्या और डकैती की वारदात को अंजाम देने वाला बांग्लादेशी गैंग पुलिस के हत्थे चढ़ा

नागापट्टिनम पुलिस ने कहा कि चालक सुंदर को जिले के किल्वेलूर की रहने वाली 22 वर्षीय महिला के माता-पिता की शिकायत के बाद गिरफ्तार किया गया. पुलिस ने कहा कि इस शख्स ने कथित तौर पर शादी का वादा कर कुछ महिलाओं का यौन उत्पीड़न किया. पुलिस के अनुसार उसने कथित तौर पर महिलाओं की तस्वीरें ली और वीडियो बनाएं और इन्हें सोशल मीडिया पर डालने की धमकी देकर उनका यौन उत्पीड़न किया.

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com