विज्ञापन
This Article is From Sep 25, 2017

जानिए राम रहीम के बिग बॉस में क्‍या होता था?

बिग बॉस के इस खेल के दौरान हनीप्रीत सबसे ज्यादा गलतियां करती थी. व‍िश्‍वास गुप्ता के अनुसार ये राम रहीम और हनीप्रीत के एक साथ रहने की चाल थी.

जानिए राम रहीम के बिग बॉस में क्‍या होता था?
  • रिएलिटी टीवी ब‍िग बॉस की इस ब‍िग बॉस के भी नियम थे
  • गलती करने पर राम रहीम देता था सजा
  • हनीप्रीत जानबूझकर बार-बार करती थी गलत‍ियां
नई द‍िल्‍ली: दो साध्‍वियों से बलात्‍कार के मामले में गुरमीत राम रहीम सलाखों के पीछे है और उसकी मुंहबोली बेटी हनीप्रीत फरार है. राम रहीम और हनीप्रीत के रिश्‍ते को लेकर आए दिन खुलासे हो रहे हैं. कुछ दिन पहले ही हनीप्रीत के पूर्व पति व‍िश्‍वास गुप्‍ता ने प्रेस कॉन्‍फ्रेंस कर खुलासा किया था कि हनीप्रीत और राम रहीम के बीच नाजायज संबंध थे. उन्‍होंने यह भी कहा था कि हनीप्रीत सिर्फ नाम के लिए उनकी पत्‍नी थी और वह अपना सारा वक्‍त राम रहीम के साथ ही गुजारती थी. यहां तक कि हनीप्रीत को पाने के लिए राम रहीम ने डेरा सच्‍चा सौदा में 'बिग बॉस' का खेल भी खेला.

'राम रहीम की बेटी नहीं सपनों की रानी थी हनीप्रीत'

विश्वास गुप्ता ने बताया कि दिसंबर 2009 में राम रहीम ने टीवी रिएलिटी शो बिग बॉस की तर्ज पर सिरसा स्थित डेरे में बिग बॉस जैसा सेट लगवाया. इस सेट पर राम रहीम का पूरा परिवार, विश्वास गुप्ता, हनीप्रीत और उसका परिवार मौजूद था. 28 दिनों तक चले इस खेल का बिग बॉस राम रहीम था. सब कुछ बिग बॉस जैसा होता था. गेम में गलती करने वालों को बिग बॉस के कमरे में जाकर राम रहीम के सुमिरन की सजा दी जाती थी. जो व्यक्ति सबसे ज्यादा गलती करता था उसे दोगुनी अवधि तक जाप करना पड़ता था. पहली गलती करने पर 10 मिनट, दूसरी गलती पर 20 मिनट, तीसरी गलती पर 40 मिनट और बाद में सजा इसी तरह बढ़ती रहती थी. 

क्‍या है हनीप्रीत के साथ गुरमीत राम रहीम के रिश्‍ते की सच्‍चाई?

राम रहीम के बिग बॉस में प्रतिभाग‍ियों को अपने कपड़े खुद धोने होत थे और खाना बनाने की जिम्‍मेदारी भी उनकी ही थी. टास्‍क पूरा न होने पर सजा भी दी जाती थी. यहां तक कि राम रहीम ने बिग बॉस का जो सेट बनवाया था उसके हर कोने में सीसीटीवी कैमरे लगे हुए थे. विश्वास ने बताया कि एक तरफ तो लोग गलती करने से बचते वहीं हनीप्रीत पहले दिन से ही गलतियां करने लगी थी. बिग बॉस के इस खेल के दौरान हनीप्रीत सबसे ज्यादा गलतियां करती थी. विश्वास गुप्ता ने बताया कि हनीप्रीत जानबूझ कर ऐसा करती थी ताकि वो ज्यादा से ज्यादा समय गुरमीत राम रहीम के साथ बिता सके. गुप्ता के अनुसार ये राम रहीम और हनीप्रीत के एक साथ रहने की चाल थी.

राम रहीम के साथ राखी सावंत की तस्‍वीर देखकर हैरान रह जाएंगे आप 

डेरे में 28 दिन तक बिग बॉस का खेल खेला गया. विश्वास गुप्ता ने बताया कि 29वें दिन राम रहीम ने हनीप्रीत को विजेता घोषित कर दिया. ईनाम के तौर पर हनीप्रीत को 50 हजार रुपये कैश और एक शील्ड दी गई. गौरतलब है कि ऐसी भी ख़बरें थीं कि असली बिग बॉस यानी कि टीवी रिएलिटी शो की ओर से राम रहीम को प्रतिभागी बनने की पेशकश की गई थी. राम रहीम बिग बॉस में जाना भी चाहता था, लेकिन एक शर्त के साथ. राम रहीम की शर्त थी कि बिग बॉस में रहने के दौरान उसे भक्‍तों से मिलने दिया जाएगा. हालांकि शो के निर्माताओं ने उसकी इस शर्त को मानने से इंकार कर दिया और राम रहीम ने शो में जाने का इरादा छोड़ दिया.

VIDEO
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Ram Rahim Bigg Boss
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com