विज्ञापन
This Article is From Sep 17, 2018

दिल्ली में क्रॉसिंग गेट न खोलने पर तैनात रेलवे कर्मचारी के हाथ-पैर काट दिए, पीयूष गोयल ने अस्पताल पहुंचकर जाना हाल

उत्तर रेलवे के एक शीर्ष अधिकारी ने कहा, "नरेला और रठधना के बीच रेलवे लेवल गेट नंबर 19 पर तैनात कुंदन पाठक पर तीन बाइक सवारों ने हमला कर दिया.

दिल्ली में क्रॉसिंग गेट न खोलने पर तैनात रेलवे कर्मचारी के हाथ-पैर काट दिए, पीयूष गोयल ने अस्पताल पहुंचकर जाना हाल
फाइल फोटो
नई दिल्ली: दिल्ली में रेलवे के एक गेटमैन पर यहां क्रासिंग गेट नहीं खोलने पर बुरी तरह से हमला किया गया है. अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी. उत्तर रेलवे के एक शीर्ष अधिकारी ने कहा, "नरेला और रठधना के बीच रेलवे लेवल गेट नंबर 19 पर तैनात कुंदन पाठक पर तीन बाइक सवारों ने हमला कर दिया. पाठक ने 18101 मुरी एक्सप्रेस के आने की वजह से गेट खोलने से मना कर दिया था."

सड़क हादसे में बाइक सवार की मौत, नाराज लोगों ने किया पुलिस पर हमला

अधिकारी ने कहा, "बदमाशों ने पाठक के दोनों हाथों ओर पैरों को काट दिया और इस दौरान उनके गले को भी चोट पहुंचाई'. अधिकारी ने कहा कि पाठक को नई दिल्ली स्थित रेलवे सेंट्रल अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी सर्जरी हो रही है. घटना सोमवार रात 12 बजकर 40 मिनट पर हुई। बिहार के बांका जिले के निवासी पाठक ने 2013 में रेलवे में नौकरी शुरू की थी.

एकतरफा प्यार में बौखलाए शख्स ने ताबड़तोड़ चाकू मारकर लड़की की हत्या की, मां को भी किया घायल

रेल मंत्री पीयूष गोयल ने भी अस्पताल का दौरा किया और पाठक की स्थिति की जानकारी ली. अधिकारी ने कहा, "रेलवे इलाज का सारा खर्च उठा रही है ताकि वह जिंदा बच सकें और हमारे बीच दोबारा आ सकें." अधिकारी ने कहा कि अज्ञात लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है. गेटमैन पर हुए हमले के बाद लगभग पांच ट्रेनों के परिचालन में देरी हुई. 

मध्य प्रदेश के थाने में आरोपी ने पुलिसकर्मियों पर किया धारदार हथियार से हमला​



(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com