विज्ञापन
This Article is From Oct 01, 2017

पंजाब: बलात्कार का मामला दर्ज होने के बाद पूर्व अकाली नेता सुच्चा सिंह फरार  

पंजाब के पूर्व मंत्री सुच्चा सिंह लंगाह बलात्कार का मामला दर्ज होने के बाद से फरार हैं. वहीं, पुलिस की टीम उनका पता लगाने के लिए छापेमारी कर रही है.

पंजाब: बलात्कार का मामला दर्ज होने के बाद पूर्व अकाली नेता सुच्चा सिंह फरार  
प्रतीकात्मक फोटो.
  • महिला ने सुच्चा सिंह पर 2009 से कई बार रेप करने का लगाया आरोप
  • पीड़िता ने पुलिस को पेन ड्राइव में एक वीडियो क्लीप भी मुहैया कराए थे
  • पुलिस की टीम उनका पता लगाने के लिए छापेमारी कर रही है
गुरदासपुर: पंजाब के पूर्व मंत्री सुच्चा सिंह लंगाह बलात्कार का मामला दर्ज होने के बाद से फरार हैं. वहीं, पुलिस की टीम उनका पता लगाने के लिए छापेमारी कर रही है. अधिकारियों ने बताया कि लंगाह पर पुलिस ने 28 सितंबर की रात को एक महिला की शिकायत पर मामला दर्ज किया था. महिला ने आरोप लगाया था कि अकाली नेता ने 2009 से कई मौकों पर उससे बलात्कार किया. 

यह भी पढ़ें: सुच्चा सिंह को AAP ने पंजाब में पार्टी के संयोजक पद से हटाया, टिकट के बदले पैसे लेने का है आरोप

गुरदासपुर के एसएसपी हरचरण सिंह भुल्लर ने कहा, 'उनके संभावित ठिकाने के बारे में हमें जहां भी सूचना मिल रही है, वहां हम छापेमारी कर रहे हैं.' पुलिस ने लंगाह पर बलात्कार, फिरौती, ठगी और आपराधिक धमकी की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है.

VIDEO: सुच्चा सिंह के समर्थकों का अरविंद केजरीवाल को अल्टीमेटम

पीड़िता ने अपने आरोपों के समर्थन में पुलिस को पेन ड्राइव में एक वीडियो क्लीप भी मुहैया कराए थे. लंगाह ने आरोपों को राजनीतिक बदले की भावना से प्रेरित बताया था.लंगाह 2007 से 2012 तक पंजाब के कृषि मंत्री रह चुके हैं.
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Sucha Singh Langah
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com