विज्ञापन
This Article is From Dec 29, 2017

मेरठ पुलिस की बड़ी कामयाबी, छापेमारी में 25 करोड़ के पुराने नोट बरामद, 4 गिरफ्तार

नोटबंदी के बाद मेरठ पुलिस को एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी है.

मेरठ पुलिस की बड़ी कामयाबी, छापेमारी में 25 करोड़ के पुराने नोट बरामद,  4 गिरफ्तार
प्रतीकात्मक तस्वीर
मेरठ: नोटबंदी को एक साल से ऊपर हो गये, मगर अभी भी पुराने नोटों का मिलना जारी है. नोटबंदी के बाद मेरठ पुलिस को एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी है. मेरठ पुलिस ने शुक्रवार को कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र के राजकमल एन्क्लेव में एक प्रॉपर्टी डीलर के दफ्तर में छापा मारा और वहां से 1000 और 500 रुपये के लगभग 25 करोड़ रुपये की पुरानी करेंसी बरामद की. पुलिस ने मौके से चार लोगों को गिरफ्तार किया है. प्रॉपर्टी डीलर फरार बताया जा रहा है.

एसपी (सिटी) मान सिंह चौहान के बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि दिल्ली के एक व्यक्ति के जरिए कमीशन पर पुराने नोट बदलने का सौदा किया जा रहा है. पुलिस पिछले 10 दिन से इंटरसेक्शन सर्विलांस और अन्य माध्यम से इस पर नजर बनाए हुए थे. 

यह भी पढ़ें - गुजरात चुनाव : मतदान के दिन 50 करोड़ रुपये के पुराने नोट जब्त

उन्होंने बताया कि शुक्रवार की दोपहर में सटीक सूचना पर कंकरखेड़ा इंस्पेक्टर दीपक शर्मा ने दिल्ली रोड पर राजकमल एन्क्लेव में मंदिर के सामने स्थित प्रॉपर्टी डीलर संजीव मित्तल के कार्यालय पर छापा मारा. ऑफिस के भीतर प्लास्टिक के 10 बैग में तकरीबन 25 करोड़ रुपये की पुरानी करेंसी (1000-500 रुपये के नोट) रखी हुई थी. 

पुलिस ने सौदा कराने वाले दिल्ली के व्यक्ति सहित चार आरोपियों को मौके से गिरफ्तार किया है. पुलिस का दावा है कि नोटबंदी के बाद से अब तक की यह सबसे बड़ी रिकवरी है.

यह भी पढ़ें - क्या हुआ पुराने 500 और हजार रुपये के नोटों का, इन्होंने खत्म की पीएम मोदी की टेंशन

एसएसपी मंजिल सैनी ने बताया कि चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है और उनसे पूछताछ चल रही है. एसएसपी ने कहा कि पूछताछ के बाद आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी. फिलहाल पुलिस संजीव के सभी ठिकानों पर छापेमारी कर जांच कर रही है. (इनपुट आईएएनएस से)

VIDEO: नोटबंदी में बाहर हुई रकम सिस्टम में लौटी : RBI

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com