विज्ञापन
This Article is From Oct 11, 2017

पुलिस की गिरफ्त में आया ‘स्पाइडर मैन’ चोर, पलक झपकते ही ले उड़ता था सामान

दीवारों पर चढ़ने की अपनी क्षमता के कारण अपने सहयोगियों के बीच ‘स्पाइडरमैन’ के नाम से जाने जाने वाले 24 वर्षीय संदिग्ध चोर को पुलिस ने उसके तीन साथियों के साथ गिरफ्तार कर लिया.

पुलिस की गिरफ्त में आया ‘स्पाइडर मैन’ चोर, पलक झपकते ही ले उड़ता था सामान
प्रतीकात्मक फोटो
  • दिल्ली पुलिस के हत्थे चढ़ा स्पाइडर मैन चोर
  • दीवार पर चढ़ने की कला के कारण पड़ा यह नाम
  • पुलिस ने मुख्य आरोपी के साथ-साथ उसके चार साथियों को भी अरेस्ट कर लिया
नई दिल्ली: आपने चोरी की अनेकों घटनाएं सुनी होंगी. लेकिन दिल्ली में एक चोर की दीवारों पर चढ़ने की क्षमता के कारण उसका नाम स्पाइडरमैन चोर पड़ गया. मतलब पलक झपकते ही चोरी कर गायब हो जाना उसकी खूबी थी. इसी कारण लोग उसे स्पाइडरमैन चोर कहते हैं. लेकिन पुलिस ने इस स्पाइडरमैन चोर को गिरफ्तार कर लिया है. इस चोर की टीम में अन्य लोग भी थे, जो चोरी करने में इसका साथ देते थे.

यह भी पढ़ें: PCR ने किया पीछा तो चोर ने 100 नंबर डायल कर पुलिसवालों पर लगाया पत्नी से रेप का आरोप

दीवारों पर चढ़ने की अपनी क्षमता के कारण अपने सहयोगियों के बीच ‘स्पाइडरमैन’ के नाम से जाने जाने वाले 24 वर्षीय संदिग्ध चोर को पुलिस ने उसके तीन साथियों के साथ गिरफ्तार कर लिया. पुलिस ने आज बताया कि गिरोह उत्तर-पश्चिम, बाहरी, पश्चिमी दिल्ली और रोहिणी में सक्रिय था.

VIDEO: पकड़ा गया 'दयावान' चोर, चोरी के पैसों से करता था गरीब लड़कियों की शादी​
उन्होंने बताया कि इन लोगों के पास से 50 लाख रूपये मूल्य का सामान और पांच कारतूस के साथ एक रिवाल्वर बरामद की गई.
(इनपुट भाषा से)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Spider Man Thief, Delhi Police
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com