(प्रतीकात्मक तस्वीर)
- व्यक्ति को शुक्रवार को गिरफ्तार किया गया.
- गृह मंत्रालय को आतंकवादियों के बारे में गलत सूचना देता था.
- फैक्स की मूल प्रति और मोबाइल भी बरामद कर लिया गया है.
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
सहारनपुर:
उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले में पुलिस ने गृह मंत्रालय को आतंकवादियों के बारे में गलत सूचना देने वाले एक व्यक्ति को शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया. एसपी (देहात) विद्या सागर मिश्रा ने बताया कि जनकपुरी थाना पुलिस और एटीएस ने मिलकर इस आरोपी को गिरफ्तार किया. मिश्रा ने बताया कि थाना जनकपुरी के अन्तर्गत बेरीबाग निवासी आंनद राज ने गृह मंत्रालय को यह फैक्स किया था कि छह दिसम्बर को एयरफोर्स स्टेशन सरसावा, रिमाउण्ड डिपो और दिल्ली एनसीआर में विभिन्न स्थानों पर 145 आतंकवादियो के समूह द्वारा बम विस्फोट किए जायेंगे.
यह भी पढ़ें : गृह मंत्रालय ने दार्जिलिंग से अर्धसैनिक बलों के 1,000 जवानों को वापस बुलाने के आदेश दिए
उन्होंने बताया कि एटीएस ने थाना जनकपुरी पुलिस के साथ मिलकर आनंद राज को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से भेज गये फैक्स की मूल प्रति और मोबाइल भी बरामद कर लिया. उन्होंने बताया कि आनंद राज ने अपने फैक्स में मोबाइल नंम्बर लिख दिया था जिसकी वजह से वह पकड़ में आ गया.
VIDEO : ‘पत्थरबाजों की पहली गलती माफ हो’
(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)