विज्ञापन

मैं अपनी ऑफिस डेस्क को अच्छा कैसे बनाऊं? इन आइडिया की मदद से खर्चा होगा कम!

Office Desk Decor Ideas: हिस्सा ऑफिस डेस्क पर बिताया जाता है, ऐसे में अगर उसे थोड़ा और सुंदर बनाया जाए, तो प्रोडक्टिविटी और मूड को प्रभावित किया जा सकता है. 

मैं अपनी ऑफिस डेस्क को अच्छा कैसे बनाऊं? इन आइडिया की मदद से खर्चा होगा कम!
How can I make my work desk at office more interesting?

Office Desk Decor Ideas: मंडे से लेकर फ्राइडे तक रोज का एक ही रूटीन है, सुबह उठना, फ्रेश होना और ऑफिस पहुंच जाना. अपने पूरे दिन का सबसे ज्यादा समय हम ऑफिस में ही बिताते हैं. ऐसे में खुद को दिनभर एनर्जेटिक रखना, मूड को फ्रेश रखना और फोकस रहना थोड़ा मुश्किल हो सकता है. आज हम आपके साथ एक ऐसी ट्रिक शेयर करने वाले हैं, जो आपका काम में मन लगा सकता है. आप भी सोच रहे होंगे ऐसा क्या है? ऑफिस डेस्क, जी हां, बिल्कुल सही सुना आपने. दिन का बड़ा हिस्सा ऑफिस डेस्क पर बिताया जाता है, ऐसे में अगर उसे थोड़ा और सुंदर बनाया जाए, तो प्रोडक्टिविटी और मूड को प्रभावित किया जा सकता है.

Latest and Breaking News on NDTV

मैं अपने ऑफिस डेस्क को अच्छा कैसे बनाऊं?

अपने पसंदीदा रंग से खेलें: आपको जो भी रंग पसंद है, उसको दिमाग में रखते हुए आप अपने ऑफिस डेस्क की थीम सेट कर सकते हैं. बस आपको अपनी पसंद के रंग का कोई भी छोटा सा फोटो फ्रेम या मोटिवेशनल कोट लगाना है.

ताजे फूल लगाएं: रोजाना अपने डेस्क पर ताजे फूल लगाएं. ऐसे करने से न सिर्फ आपका डेस्क सुंदर लगेगा, बल्कि आपका मूड भी अच्छा रहेगा. आप अपनी पसंद का कोई भी फूल रख सकते हैं.

Latest and Breaking News on NDTV

तनाव को कम करने वाले खिलौने रखें: ऑफिस के स्ट्रेस से राहत पाने के लिए आप अपने डेस्क पर फिजेट टॉयज जैसे स्लाइम बॉल, स्क्विशी क्यूब, फिजेट स्पिनर, पॉप-इट, कीबोर्ड क्लिकर और स्ट्रेस बॉल को रख सकते हैं. यह न सिर्फ आपके स्ट्रेस को कम करने में मदद करेंगे, बल्कि फोकस, क्रिएटिविटी और प्रोडक्टिविटी भी बढ़ाएंगे.

मोटिवेशनल कोट्स लगाएं: अपनी पसंद का मोटिवेशनल कोट्स को लगाने से फोकस बना रहेगा, आलस दूर होगा, मूड अच्छा बना रहेगा और डेस्क भी सुंदर लगेगा.

इसे भी पढ़ें: धूप में खड़ी करते हैं गाड़ी? इन 2 बातों का जरूर रखें ध्यान!

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Office Desk Decor Ideas, How Do I Decorate My Desk At The Office?, Office Decor Tips?, Office Desk Decor Ideas Pinterest, Apne Office Desk Ko Kaise Decorate Kare
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com