विज्ञापन
This Article is From Oct 29, 2017

एक और हाई प्रोफाइल बाबा विवादों में, पूर्व साध्वी ने दर्ज कराया रेप केस

जोधपुर के हाई प्रोफाइल बाबा महंत सुंदर दास महाराज पर उन्हीं की एक पूर्व साध्वी ने बलात्कार का आरोप लगाया है. दिल्ली पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और बाबा की तलाश जारी है.

एक और हाई प्रोफाइल बाबा विवादों में, पूर्व साध्वी ने दर्ज कराया रेप केस
नई दिल्ली: अब एक और बाबा विवादों में हैं. जोधपुर के हाई प्रोफाइल बाबा महंत सुंदर दास महाराज पर उन्हीं की एक पूर्व साध्वी ने बलात्कार का आरोप लगाया है. दिल्ली पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और बाबा की तलाश जारी है. 75 साल के महंत सुंदर दास महाराज कीमतों गहनों और महंगे लिबास के शौकीन हैं. दिल्ली और जोधपुर में उनके बड़े आश्रम हैं. दिल्ली के सब्जी मंडी इलाके में बने आश्रम में रहने वाली बाबा की पूर्व साध्वी ने उन पर बलात्कार का मामला दर्ज कराया. पीड़ित महिला का कहना है कि वो अपने कमरे में किसी न किसी बहाने से बुलाते थे और मेरे साथ जो किया वो मैं मीडिया से शेयर तक नहीं कर सकती.

यह भी पढ़ें : रेप केस के मामले में राजस्थान का फलाहारी बाबा गिरफ्तार, पीड़िता ने कहा- मेरी जान को खतरा

पीड़ित महिला के मुताबिक वो 2012 में बाबा के संपर्क में आई. बाबा के कहने पर उसने अपने पति को छोड़कर आश्रम में एक दूसरे शख्स से शादी कर ली. पीड़ित के मुताबिक जब बाबा ने अक्टूबर, 2014 में उसके साथ गलत काम किया तो ये बात उसने अपने दूसरे पति को बता दी. इसके बाद दोनों ने आश्रम छोड़ दिया. पीड़ित का आरोप है कि इस बात से नाराज बाबा ने उसके पति पर उसकी पहली पत्नी की बेटी से रेप का केस दर्ज करा दिया. फिलहाल पीड़ित का पति जेल में है. पीड़ित महिला ने कहा कि बाबा लगातार धमकियां देता था कि अगर खिलाफ गई तो सबका मर्डर करवा देंगे.

यह भी पढ़ें : अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद ने जारी की फर्जी बाबाओं की सूची, जानें लिस्ट में हैं किन-किनके नाम

कोर्ट के आदेश पर 2 अक्टूबर को बाबा के खिलाफ मामला दर्ज हुआ और तबसे बाबा फरार है. बाबा के आलीशान आश्रम में फिलहाल सन्नाटा पसरा हुआ है. आश्रम में हर तरफ सीसीटीवी कैमरे लगे हैं. आश्रम में कुछ महिलाएं मिलीं, जिन्होंने बाबा पर लगे आरोपों को गलत बताया

VIDEO : गिरफ्तार हुआ फलाहारी बाबा
पीड़ित के मुताबिक बाबा के 10 हजार से ज्यादा वीआईपी भक्त हैं. उसके पास कई सौ करोड़ की संपत्ति है और उसकी दुनिया एक अंडरवर्ल्ड की तरह है और जो उसमें फंसा उसका बाहर आना मुश्किल है.
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Mahant Sundar Das Maharaj
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com