विज्ञापन
This Article is From Jul 24, 2019

नोएडा : पुलिस की बदमाशों से मुठभेड़, शातिर लुटेरे को गोली लगी

शातिर लुटेरा शेरा गाड़ी लूटकर भाग रहा था, पुलिस ने रोकने की कोशिश की तो फायरिंग कर दी

नोएडा : पुलिस की बदमाशों से मुठभेड़, शातिर लुटेरे को गोली लगी
शातिर लुटेरे पुष्पेंद्र रूप शेरा के मोबाइल में मिले वीडियो में वह हथियार लेकर उसे लोड करता हुआ दिख रहा है.
नई दिल्ली:

नोएडा में पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में पुष्पेंद्र रूप शेरा नाम के अभियुक्त को गोली लगी है. शेरा शातिर लुटेरा है जो गाड़ी लूटकर भाग रहा था. पुलिस ने रोकने की कोशिश की तो शेरा ने पुलिस पर फायरिंग कर दी.

जवाबी फायरिंग में पुष्पेंद्र उर्फ शेरा को गोली लगी जिसके बाद वह घायल हो गया. शेरा किस तरह का खतरनाक अपराधी है, यह उसके मोबाइल से मिले वीडियो से पता चलता है. उसमें वह गाने पर पिस्टल लहरा रहा है. साथ में सिगरेट पी रहा है और हथियारों का जखीरा है.

उसके मोबाइल से एक वीडियो बरामद हुआ है जिस में हथियारों का जखीरा भी दिखाई दे रहा है.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com