प्रतीकात्मक फोटो.
नई दिल्ली:
दिल्ली पुलिस ने कई आपराधिक मामलों में कथित रूप से संलिप्त दो लोगों को गिरफ्तार किया है. अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी.
पुलिस ने बताया कि आरोपियों की पहचान गोपाल नगर निवासी प्रदीप (34) और करीम खान (28) रूप में हुई है. उनके कब्जे से एक देसी पिस्तौल और तीन कारतूस बरामद किए गए है. एक अधिकारी ने बताया कि प्रदीप पहले से 10 आपराधिक मामलों में संलिप्त है जबकि खान नजफगढ़ पुलिस थाने में दर्ज हत्या के एक मामले में शामिल था.
पुलिस उपायुक्त (द्वारका) एंटो अल्फोंस ने कहा, ‘‘पुलिस ने एक गुप्त सूचना पर कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को दिचाओं रोड से गिरफ्तार किया.''
(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं