विज्ञापन

मां कराना चाहती थी पाप, बेटी ने दर्ज कराई FIR

18 साल की बेटी का मां पर गंभीर आरोप, न्यूड फोटो खिंचवाने के लिए बना रही थी दबाव; नागपुर पुलिस जांच में जुटी

नागपुर में रिश्तों को शर्मसार करने वाला मामला
NDTV

नागपुर के इमामवाड़ा पुलिस स्टेशन इलाके में मां-बेटी के रिश्ते को शर्मसार करने वाली एक गंभीर घटना सामने आई है. एक 18 साल की लड़की ने अपनी 37 वर्षीय मां के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है. लड़की का आरोप है कि उसकी मां उस पर आपत्तिजनक न्यूड तस्वीरें खिंचवाने के लिए दबाव डाल रही थी. इतना ही नहीं, लड़की ने यह भी संदेह जताया है कि ये तस्वीरें किसी दूसरे व्यक्ति को भेजी जा रही थीं. इस शिकायत के आधार पर इमामवाड़ा पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है.

काम के बहाने बेटी को ले गई थी मां

लड़की ने पुलिस को बताया कि उसकी मां एक बार काम के बहाने उसे कामठी ले गई थी. वहां उसकी मुलाकात एक व्यक्ति से करवाई गई. दावे के मुताबिक, लड़की की मां ने कथित तौर पर उस व्यक्ति से पैसे लेने की बात स्वीकार की और कहा कि 'वह जैसा कहेगा, तुम्हें वैसा ही करना पड़ेगा.' साथ ही मां ने बेटी को सख्त हिदायत दी थी कि वह इस बारे में अपने पिता को कुछ न बताए.

अचानक गायब हो गई मां

हालांकि, युवती ने इस पूरी घटना की जानकारी अपने पिता को दे दी. इसके बाद उसकी मां बिना किसी को कुछ बताए घर से अचानक गायब हो गई. काफी तलाश करने के बाद भी जब महिला का कोई सुराग नहीं मिला, तो युवती ने इमामवाड़ा पुलिस स्टेशन में अपनी मां के लापता होने की शिकायत दर्ज कराई. पुलिस की जांच के दौरान यह सामने आया कि महिला मुंबई में है, जिसके बाद पुलिस ने उसे ढूंढ निकाला. इसके बाद शिकायतकर्ता युवती भी पुलिस टीम के साथ मुंबई पहुंची.

पुलिस कर रही मामले की जांच

महिला के मिलने के बाद पुलिस ने युवती द्वारा लगाए गए गंभीर आरोपों की गहनता से जांच शुरू कर दी है. इमामवाड़ा पुलिस ने संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है. पुलिस अब युवती के आरोपों, कथित आपत्तिजनक तस्वीरों और उस अज्ञात व्यक्ति की भूमिका की बारीकी से जांच कर रही है. पुलिस का कहना है कि जांच में सामने आए तथ्यों के आधार पर आगे की सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

यह भी पढ़ें: लाल किला ब्लास्ट: आतंकियों ने लोहे के पाइप से बना लिए थे रॉकेट, उमर के घर से ड्रोन के कार्टन भी मिले

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Crime News, Nagpur Crime, Nagpur Crime Branch News, Nagpur Crime News, Nagpur Crime News Latest
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com