राजस्थान के कोटा में पंजाब जा रहे एक ट्रक से एक करोड़ रुपये से अधिक कीमत का करीब 795 किलोग्राम डोडा पोस्त बरामद किया गया. पुलिस ने गुरुवार को यह जानकारी दी.
डोडा पोस्त, जिसे डोडा चूरा भी कहा जाता है, अफीम के पौधे से निकलने वाला एक पदार्थ होता है जो कि नशीला होता है.
-
NDTV World Summit 2026: PM मोदी समेत शामिल होंगे ये बड़े दिग्गज, जानिए क्या कुछ होगा खास? -
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति और अर्थव्यवस्था पर चर्चा, आज एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
सुकेत के थाना प्रभारी रघुवीर सिंह ने कहा कि पंजाब के पटियाला के रहने वाले ट्रक चालक 24 वर्षीय सुभाष सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि उसके नाबालिग सहायक को हिरासत में लिया गया है.
कोटा (ग्रामीण) के पुलिस अधीक्षक करण शर्मा ने कहा कि बुधवार देर रात सुकेत थाना क्षेत्र के अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग 52 पर नियमित वाहन जांच के दौरान यह जब्ती की गई.
थाना प्रभारी सिंह के अनुसार, मौके पर मौजूद पुलिस टीम ने ट्रक चालक को रुकने के लिए कहा था, लेकिन चालक ने वाहन की गति तेज कर दी और पुलिस को चकमा देने के लिए एक लिंक रोड की ओर चला गया. थाना प्रभारी ने बताया कि पुलिस ने ट्रक का पीछा कर चालक और उसके सहायक को पकड़ लिया.
एसपी ने कहा कि तलाशी लेने पर वाहन से करीब 795 किलोग्राम नशीला पदार्थ डोडा पोस्त बरामद किया गया, जिसकी कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में लगभग 1.19 करोड़ रुपये है.
पुलिस ने कहा कि प्रारंभिक पूछताछ के दौरान, सुभाष ने बताया कि राजस्थान के झालावाड़ जिले के भवानी मंडी शहर से ट्रक में डोडा पोस्त लादा गया था और इसे पंजाब में एक व्यक्ति को दिया जाना था.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं