प्रतीकात्मक चित्र
बेंगलुरु:
बेंगलुरु में चार लोगों ने एक नाबालिग लड़की को कथित तौर पर अगवा कर लिया और एक लॉज में उसके साथ कई दिनों दिनों गैंगरेप किया. मुख्य आरोपी चाय की दुकान चलाता है. उसने लड़की से दोस्ती कर ली और उसे बहला-फुसलाकर 26 अक्टूबर को एक लॉज में ले गया और अपराध को अंजाम दिया. लड़की के पिता ने 30 अक्टूबर को थाने में अपनी बेटी की गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई थी. पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि एक गुप्त सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने 4 नवंबर को लड़की को बचाया और चार लोगों को गिरफ्तार किया.
यह भी पढ़ें : भोपाल में कोचिंग क्लास से लौटते वक़्त 19 साल की छात्रा से गैंगरेप
पुलिस ने अपहरण और गैंगरेप के आरोप में सभी चार आरोपियों को पॉक्सो के तहत गिरफ्तार किया है. पुलिस ने बताया कि 22 से 25 आयु वर्ग के तीन आरोपी मित्र हैं.
VIDEO : बलिया में नाबालिग से गैंगरेप
चौथा आरोपी लॉज ऑपरेटर है, जो 55 साल का है.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं