विज्ञापन
This Article is From Apr 22, 2018

दिल्ली : लड़कियों को अश्लील मैसेज भेजने के आरोप में मर्चेंट नेवी का सीनियर अफसर गिरफ्तार

एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि आरोपी का नाम सूरज डे (29) है. पांचों पीड़ित लड़कियों ने आरोपी से एलएसआर कॉलेज के पीजी के लिए सम्पर्क किया था और उसी दौरान मोबाइल नम्बर दिए थे.

दिल्ली : लड़कियों को अश्लील मैसेज भेजने के आरोप में मर्चेंट नेवी का सीनियर अफसर गिरफ्तार
(प्रतीकात्मक तस्वीर)
  • 5 लड़कियों का पीछा करने और उन्हें अश्लील मैसेज भेजने का आरोप.
  • इस बीच पुलिस ने आरोपी से तीन मोबाइल भी जब्त किए.
  • अधिकारी ने बताया कि आरोपी हांगकांग की कंपनी में कार्यरत है.
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
नई दिल्ली: 5 लड़कियों का पीछा करने और उन्हें अश्लील मैसेज भेजने के आरोप में मर्चेंट नेवी के एक सीनियर अफसर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि आरोपी का नाम सूरज डे (29) है. पांचों पीड़ित लड़कियों ने आरोपी से एलएसआर कॉलेज के पीजी के लिए सम्पर्क किया था और उसी दौरान मोबाइल नम्बर दिए थे. आरोपी अमर कॉलोनी का  रहने वाला है . इस बीच पुलिस ने आरोपी से तीन मोबाइल भी जब्त किए. पुलिस अधिकारी ने बताया कि एक पीड़ित लड़की ने 17 अप्रैल को इस बारे में शिकायत की थी जिसके बाद यह पूरा मामला प्रकाश में आया. अधिकारी ने बताया कि आरोपी हांगकांग की कंपनी में कार्यरत है.

VIDEO : ऐसा शख्स जिससे घबराती हैं दिल्ली और एनसीआर की हजारों लड़कियां​

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com