विज्ञापन
This Article is From Aug 01, 2017

मास्टर क्रिमिनिल: 3 शहर बदले, 3 शादी की और 3 मर्डर

जयपुर में अपनी पहचान छुपाकर रह रहा आरोपी बूंदी का रहने वाला है और उसकी पहचान 46 वर्षीय मोहम्मद रफीक के रूप में हुई है.

मास्टर क्रिमिनिल: 3 शहर बदले, 3 शादी की और 3 मर्डर
नाम बदलकर जयपुर में रह रहा था आरोपी शख्स. तस्वीर: प्रतीकात्मक
नई दिल्ली: राजस्थान के जजपुर से एक ऐसे अपराधी को गिरफ्तार किया है, जिसने शहर बदलकर तीन बार शादी की और इतने ही लोगों को मौत के घाट उतार दिया. जयपुर में अपनी पहचान छुपाकर रह रहा आरोपी बूंदी का रहने वाला है और उसकी पहचान 46 वर्षीय मोहम्मद रफीक के रूप में हुई है. उसके कब्जे से 6 कारतूस सहित एक पिस्तौल कार बरामद की गई है. आरोपी की गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने बताया कि रफीक ने 1990 में बूंदी कॉलेज में सहपाठी रहे अमित की हत्या करने के बाद जेल गया और जमानत मिलने के बाद फरार हो गया.

ये भी पढ़ें: दो महीने से लोहे कंटेनर में जानवर की तरह कैद थी महिला

डीसीपी अशोक कुमार गुप्ता ने बताया कि सोमवार तड़के स्पेशल के कांस्टेबल प्रवीण सुरेश को सूचना मिली कि ढहर के बालाजी स्टेशन के पास एक व्यक्ति हथियार बेचने के लिए नैनो कार में घूम रहा है. 

ये भी पढ़ें: डॉ डेथ ने कहा, मुझे पकड़ने वाली पुलिस को सैल्‍यूट

एसएचओ गुर भूपेन्द्र सिंह ने अपनी टीम के साथ मौके पर कार को घेरकर रफीक को पकड़ लिया. थाने लाकर पूछताछ में पता चला कि अमित मर्डर केस में जमानत मिलने के बाद रफीक पर मारपीट, हत्या के प्रयास लड़की को भगाने जैसे 5 और मुकदमे लग गए. उस वक्त वह एलएलबी करने के बाद एलएलएम के साथ आईएएस की तैयारी कर रहा था, लेकिन मुकदमों के कारण परीक्षा नहीं दे सका. उसके बाद वह गिरफ्तारी से बचने के लिए आगरा चला गया, जहां जन्मतिथि कम करवाकर अमन के नाम से दस्तावेज बनवाए और ओपन बोर्ड से 12 वीं पास करके फिर एलएलबी की और फिर आईएएस की तैयारी शुरू करने लगा. 


वीडियो: आनंदपाल पुलिस मुठभेड़ में मारा गया


यहीं वह इश्तियाक के साथ मिलकर मार्बल का व्यवसाय भी करने लगा. उसी दौर में उसने एक लड़की से शादी भी कर ली, लेकिन कुछ दिन बाद इश्तियाक से विवाद होने के कारण 5 लाख रु. की सुपारी देकर उसकी हत्या करवा दी और व्यवसाय बेचकर जयपुर में घाटगेट इलाके में किराए के मकान में रहने लगा. यहीं उसने मकान मालिक की बड़ी बेटी से शादी की, लेकिन छोटी बहन सास को लेकर लखनऊ भाग गया और वहां फिर से मार्बल का व्यवसाय शुरू किया और साली से निकाह कर लिया. दिसम्बर 2016 में सास नईम अख्तर से विवाद हुआ तो उसकी गला रेतकर हत्या कर दी. 

इनपुट: PTI

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com