घटना रविवार को उस समय हुई जब मां घर में सो रही थी. (प्रतीकात्मक फोटो)
- मध्य प्रदेश के बड़वानी जिले की घटना
- पुलिस ने आरोपी बेटे को किया गिरफ्तार
- रेप के समय 7 साल का बच्चा घर पर ही था
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
बड़वानी, (मध्यप्रदेश) :
मध्य प्रदेश के बड़वानी जिले से मानवता को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है. बेटे ने मां-बेटे के रिश्ते को कलंकित कर मां के साथ दुष्कर्म किया. बड़वानी जिले के सेंधवा ग्रामीण पुलिस थाना क्षेत्र के सुरानी गांव में पुलिस ने 45 वर्षीय महिला से कथित दुष्कर्म के आरोप में उसके 30 साल के बेटे को गिरफ्तार किया है.
यह भी पढ़ें : बिहार में बेटी से मिलकर लौट रही 65 वर्षीय महिला के साथ रेप, आरोपी फरार
सेंधवा ग्रामीण पुलिस थाने के प्रभारी निरीक्षक दिनेश चौहान ने बताया कि सुरानी गांव की महिला (45) की शिकायत पर कथित रूप से दुष्कर्म करने और जान से मारने की धमकी देने के आरोप में महिला के बड़े बेटे को सोमवार रात को गिरफ्तार किया गया है. उन्होंने महिला की शिकायत के हवाले से बताया कि घटना रविवार रात की है. महिला अपने घर पर सो रही थी और उसका विकलांग पति घर से बाहर गया हुआ था. महिला का बड़ा बेटा कालू अपने तीन बच्चों के साथ उनके साथ ही रहता था.
यह भी पढ़ें : झारखंड में फिर मानवता शर्मसार, एक और नाबालिग लड़की से रेप कर उसे जिंदा जलाया
कालू रविवार रात को अपनी मां के पास आया और उसके साथ बदतमीजी करने की कोशिश की. जब महिला ने उसे रोका तो उसने महिला के गले पर दराता रखकर जान से मारने की धमकी देकर उसे कथित रूप से हवस का शिकार बनाया. आरोपी ने 7 साल के बेटे के सामने यह कृत्य किया. उन्होंने बताया कि पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया. पुलिस ने बताया कि आरोपी के तीन बच्चे हैं. उसकी पत्नी दो साल पहले उसे छोड़कर चली गई थी.
(इनपुट: भाषा)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं