विज्ञापन

नोएडा : कुट्टू का आटा खाने से 40 लोग बीमार पड़ने वाले मामले में एक्शन, दुकान और गोदाम सील, चार हिरासत में

ग्रेटर नोएडा वेस्ट के बिसरख क्षेत्र में महाशिवरात्रि के व्रत समापन के बाद कुट्टू का आटा खाने से दो दर्जन से अधिक लोगों की तबीयत अचानक बिगड़ गई. घटना से इलाके में हड़कंप मच गया.

नोएडा : कुट्टू का आटा खाने से 40 लोग बीमार पड़ने वाले मामले में एक्शन, दुकान और गोदाम सील, चार हिरासत में
कुट्टू का आटा एचडी स्पाइसेस, ग्राम चिपियाना से खरीदा गया था
  • महाशिवरात्रि के दिन ग्रेटर नोएडा की 2 सोसायटी में कुट्टू का आटा खाने से 40 लोग बीमार पड़े और अस्पताल में भर्ती
  • पुलिस ने खाद्य विभाग को सूचना देकर खाद्य सुरक्षा और मानक अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर संयुक्त जांच शुरू की
  • रॉयल कोर्ट सोसाइटी स्थित प्रशांत जनरल स्टोर और चिपियाना बुज़ुर्ग के गोदाम को अनियमितता मिलने पर सील किया
ग्रेटर नोएडा:

महाशिवरात्रि के दिन उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा की हिमालय प्राइड और इको विलेज‑3 (सुपरटेक) सोसाइटी में रहने वाले करीब 40 लोग कुट्टू का आटा खाने के बाद बीमार पड़ गए. उल्टी और पेट दर्द की शिकायत पर सभी को पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया. सूचना अस्पताल से पुलिस को मिली. जिसके बाद मामले में प्रशासन का एक्शन भी शुरू हो गया.

Latest and Breaking News on NDTV

पुलिस–खाद्य विभाग की संयुक्त कार्रवाई

बिसरख पुलिस ने तुरंत खाद्य विभाग को सूचित किया. खाद्य सुरक्षा अधिकारी की तहरीर पर बिसरख थाने में खाद्य सुरक्षा और मानक अधिनियम, 2006 के तहत मामला दर्ज किया गया. इसके बाद संयुक्त टीम ने सुपरटेक इकोविलेज‑3, रॉयल कोर्ट और हिमालय प्राइड सोसाइटी में स्थित दुकानों की जांच की और सभी दुकानों से नमूने लिए.

ये भी पढ़ें ; महाशिवरात्रि पर कुट्टू का आटा खाने से 40 बीमार, ग्रेटर नोएडा की इन दो सोसायटी में मचा हड़कंप

अनियमितता मिली, दुकान और गोदाम सील

जांच में अनियमितता पाए जाने पर रॉयल कोर्ट सोसाइटी स्थित प्रशांत जनरल स्टोर को सील कर दिया गया. दुकान संचालकों से पूछताछ में सामने आया कि कुट्टू का आटा एचडी स्पाइसेस, ग्राम चिपियाना से खरीदा गया था. इस कंपनी का गोदाम चिपियाना बुज़ुर्ग में है. खाद्य विभाग की टीम ने गोदाम पर छापा मारकर अनियमितता मिलने पर उसे भी सील कर दिया. अन्य दुकानों से भी नमूने लेकर आगे की कार्रवाई जारी है.

Latest and Breaking News on NDTV

चार लोग हिरासत में

इस कार्रवाई के दौरान बिसरख पुलिस ने गोदाम मालिक सहित कुल चार लोगों को हिरासत में लिया है. उनके खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है.

मरीजों की स्थिति, डॉक्टर का अपडेट

न्यू मेड के डॉक्टर राजेश्वर भाटी के अनुसार, रात करीब 10:30 बजे तीन अलग‑अलग सोसाइटी से 40 मरीज पेट दर्द और उल्टी की शिकायत के साथ अस्पताल पहुंचे. करीब 15 लोगों को डिस्चार्ज कर दिया गया, जबकि बाकी मरीज अभी भर्ती हैं और कमजोरी की शिकायत के चलते उनका इलाज जारी है.

कहां से आया आटा, ट्रेसिंग और सैंपलिंग जारी

खाद्य सुरक्षा विभाग बीमार पड़े लोगों से पूछताछ कर रहा है ताकि यह पता लग सके कि कुट्टू का आटा किस‑किस दुकान से खरीदा गया था. इसके बाद कुट्टू के आटे के सैंपल लेकर आगे की जांच और कार्रवाई की जाएगी. पुलिस के अनुसार, जहां से आटा खरीदा गया, विक्रेता को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Greater Noida West Food Poisoning, Kuttu Flour Case, Bisrakh Police Action, Food Safety And Standards Act, Store Sealed
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com