दिल्ली से सटे गुरुग्राम में कुछ बदमाशों ने मंगलवार को एक 50 वर्षीय कपड़ा व्यापारी सुधीर तनेजा को गोली मार दी. ये घटना उस वक्त हुई जब सुधीर शाम को अपनी दुकान बंद कर घर लौट रहे थे. बदमाश उनकी स्कूटी लेकर मौके से फरार हो गए. इसके बाद जब सुधीर को आनन-फानन में अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.
सुधीर सदर बाजार में बाबा गारमेंट्स के नाम से रेडीमेड कपड़ों की दुकान चलाते थे. वे मंगलवार शाम अपनी स्कूटी से दुकान बंद कर घर लौट रहे थे. तभी कुछ बदमाशों ने उन पर गोलियां चला दीं. उनके छाती, कंधे और एक अन्य जगह गोली लगी. इसके बाद वे गिर पड़े और बदमाश उनकी स्कूटी लेकर भाग गए. इसके बाद लोगों ने सुधीर को अस्पताल पहुंचाया लेकिन वहां पहुंचकर उनकी मौत हो गई.
इस वारदात को अंजाम देने में कितने लोग शामिल रहे और इसके पीछे क्या मकसद था इस बात का पता नहीं चल पाया है. पुलिस का मानना है बदमाश पैसे लूटने इरादे से आए होंगे. फिलहाल गुरुग्राम पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं